फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ोहाना में दिन दहाड़े सरपंच के भाई की कार के चालक का अपहरण

ोहाना में दिन दहाड़े सरपंच के भाई की कार के चालक का अपहरण

Fri, 18 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ोहाना में दिन दहाड़े सरपंच के भाई की कार के चालक का अपहरण
टोहाना में दिन दहाड़े सरपंच के भाई की कार के चालक का अपहरण
विज्ञापन

टोहाना।
शहर के सबसे व्यस्त वाल्मीकि चौक पर वीरवार को दिन दहाड़े जाखल मंडी के सरपंच सुरेन्द्र मित्तल के भाई की कार के चालक का स्वीफ्ट डिजायर कार में आए अज्ञात बदमाश कार समेत अपहरण कर ले गए। बदमाशों ने पहले सरपंच के भाई की कार के आगे अपनी कार अड़ा दी और बाद में हथियारों से हमला कर कार के शीशे आदि तोड़ दिए और चालक को कार में बैठाकर ले गए। अचानक हुई इस वारदात से वाल्मीकि चौक पर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर डीएसपी शमशेर सिंह दहिया सहित पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन अभी तक किसी को भी नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस ने इस संबंध में पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया है, वहीं जिले की सीमाओं को सील कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर जांच आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरवार सुबह करीब 11 बजकर 19 मिनट पर जाखल के सरपंच सुरेन्द मित्तल के भाई अशोक मित्तल की आई-20 कार का चालक वाल्मीकि चौक की ओर किसी काम से आया था। बताया गया है कि इसी दौरान पीछे से पंजाब नंबर की एक स्वीफ्ट डिजायर कार तेजी से वहां आई और आई-20 के आगे कार को अड़ा दिया। इसके बाद कार से निकले युवकों ने तलवारों से कार के शीशे पर वार करने शुरू कर दिए, जिससे चालक डर गया। इसके बाद बदमाश चालक से मारपीट करते हुए उसे कार से बाहर निकाल लाए और स्वीफ्ट डिजायर में डालकर फरार हो गए। उनके अन्य साथी आई-20 कार लेकर जमालपुर की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया पर अभी तक कुछ भी हाथ नहीं लगा है। डीएसपी ने शहर थाना पहुंचकर सारी स्थिति का जायजा लिया व बताया कि इस मामले में पंजाब पुलिस से भी मदद ली जा रही है। वही ंघटना के सबसे व्यस्त चौराहे पर होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगे हैं। उधर, पुलिस को दी शिकायत में सरपंच सुरेंद्र मित्तल के भाई अशोक मित्तल ने बताया कि जाखल में उनकी बर्तनों की दुकान है। उसने कुछ समय पहले ही आई-20 कार खरीदी थी और इसकी आरसी के लिए उसने टोहाना में आवेदन किया हुआ था। उसने बताया कि यामीन खान नामक व्यक्ति उनकी दुकान से बर्तन लेकर जाता था। वीरवार को उसे आरसी लेने के लिए टोहाना आना था, उस समय यामीन खान उनकी दुकान में आया हुआ था तथा उसने कहा कि उसके बेटे को अच्छे से कार चऱ्लानी आती है। जिसके बाद वह यामीन के बेटे को साथ में लेकर सुबह लगभग साढे 10 बजे लघु सचिवालय में पर्ची कटवाकर कार को पार्किंग में खड़ा करके आरसी लेने के लिए कार्यालय में गया और ड्राईवर को गाड़ी में छोड़ दिया। बाद में वह बाहर आया तो देखा कि गाड़ी वहां नहीं थी। जब उसने चालक को फोन किया तो उसने बताया कि वह निजी काम से वाल्मीकि चौक जा रहा है और थोड़ी देर में आ जाएगा। बाद में पता चला कि 4-5 लोग चालक पर हमला करके कार उड़ा ले गए हैं और चालक का भी अपहरण कर लिया गया है। क्या कहते है डीएसपी।
विज्ञापन

इस बारे में डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि अशोक मित्तल ने सूचना दी है कि वीरवार दोपहर बराड़ चौक टोहाना से चार- पांच लोग उसके चालक को कार समेत उठा ले गए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंजाब पुलिस की मदद ली जा रही है जिला फतेहाबाद में बीटी करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed