फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 people arrested for 300 kg poppy seeds, to be supplied in Punjab and Haryana

Fatehabad News: 300 किलो चूरापोस्त के 6 लोग गिरफ्तार, पंजाब और हरियाणा में करनी थी सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
6 people arrested for 300 kg poppy seeds, to be supplied in Punjab and Haryana
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास एंटीव्हीकल थेफ्ट टीम ने राजस्थान से गाड़ी में पंजाब और हरियाणा में 300 किलो चूरापोस्त सप्लाई करने जा रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। चूरापोस्त से भरी गाड़ी को एक गाड़ी पायलेट भी कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने पायलेट कर रही गाड़ी में सवार राजस्थान के जिला भरतपुर निवासी शरीफ खान, अलवर निवासी जोगिंद्र, भरतपुर निवासी बलबीर और कुलदीप व चूरापोस्त गाड़ी में सवार भरतपुर निवासी सुखविंद्र व अलवर निवासी कुलवंत के खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान से गाड़ी में कचरा डोडा पोस्त सप्लाई किया जा रहा है। टीम ने गांव धांगड़ में नाकेबंदी करके चेकिंग शुरू की। इस दौरान हिसार की तरफ से आ रही गाड़ी के चालक ने टीम को देखकर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नहीं रोक पाया। इसी दौरान पीछे से पिकअप गाड़ी आई। टीम ने नियमानुसार गाड़ी में रखे बैग की जांच की तो 300 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed