फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 patients died of corona, 291 newly infected

कोरोना से 6 मरीजों की मौत, 291 नए संक्रमित

Sat, 01 May 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
6 patients died of corona, 291 newly infected
कोरोना का कोहराम जारी है। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से चार मरीजों ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ा है। जिले में कुल मौत का आंकड़ा 228 तक पहुंच गया है। वहीं जिले में 291 नए केस मिले हैं। अभी तक 9631 कुल केस मिले चुके हैं। शनिवार को 9 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में इस समय 2462 मरीज सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण जिला सरकारी अस्पताल में ही बेड फुल हो चुके हैं। यहां पर ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर खाली नहीं है। लोग सिफारिश लगवा रहे है लेकिन बेड नहीं मिल रहे हैं। जिले की अगर बात करें तो एक भी ऑक्सीजन बेड खाली नहीं है। स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट के मुताबिक 8 वेंटिलेटर खाली हैं।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के भट्ठा कॉलोनी निवासी युवक, आरके कॉलोनी निवासी युवक, गांव झलनियां युवती, योग नगर निवासी बुजुर्ग, योग नगर निवासी युवक, डीएसपी रोड निवासी युवक, बीघड़ रोड निवासी एक ही घर के चार लोग, गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी बालक, शिव कॉलोनी निवासी युवक, गांव भिरड़ाना निवासी मां-बेटी, डीएसपी रोड निवासी बुजुर्ग महिला, गांव नहला निवासी युवक, अग्रवाल कॉलोनी निवासी युवती, सुंदर नगर निवासी युवती, गांव बोसवाली निवासी चार वर्षीय बच्चा, जवाहर चौक में दो दुकानदार, भीमां बस्ती में एक ही परिवार की तीन महिलाएं, जगजीवनपुरा मोहल्ला में एक ही परिवार के दो लोग, मातूराम कॉलोनी में मां-बेटी, ढाबी कलां में एक ही परिवार के चार लोग, गांव भोड़ा में एक ही परिवार एक वर्षीय बालक समेत 6 लोग, गांव बीघड़ में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

संक्रमित इन मरीजों की हुई मौत
गांव शक्करपुरा निवासी 60 वर्षीय महिला की रतिया सिविल अस्पताल में मौत हुई, महिला सांस और बुखार से पीड़ित थी।
फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी 70 वर्षीय महिला की फतेहाबाद सिविल अस्पताल में मौत हुई है। महिला शुगर और ह्दय बीमारी से पीड़ित भी थी।
गांव हड़ोली निवासी 41 वर्षीय महिला की रतिया सिविल अस्पताल में मौत हुई है। महिला बीपी और अस्थमा से पीड़ित थी।
टोहाना के भाटिया नगर निवासी 35 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में मौत हुई है। महिला निमोनिया से पीड़ित थी।
फतेहाबाद निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत हुई है। बुजुर्ग ह्दय बीमारी से पीड़ित था।
रतिया के वार्ड नंबर 17 निवासी बुजुर्ग की रतिया के सरकारी अस्पताल में मौत हुई है।
जिले में हुआ कोरोना टीकाकरण
श्रेणी पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 1 6
फ्रंटलाइन वर्कर्स 11 1
45 से 59 साल 302 91
60 साल से ऊपर 122 190
कोविड अस्पताल में बेडों की स्थिति
अस्पताल बिना ऑक्सीजन ऑक्सीजन बेड आईसीयू बेड वेंटिलेटर
ना.फतेहाबाद 0 0 0 0
सद्भावना 17 0 0 3
भट्टू 0 10 0 0
जाखल 0 12 0 0
भूना 0 6 0 0
ना.रतिया 0 10 0 1
ना.टोहाना 0 15 0 3
मिगलानी 2 0 0 0
आरएमसी टोहाना 0 0 0 0
संजीवनी टोहाना 0 0 0 0
संगम टोहाना 0 3 0 1
वधवा अस्पताल 0 0 0 0
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, सावधानी बरतनें की जरूरत है। अगर शुरुआत में कोई लक्षण दिखता है तो जांच जरूर करवाएं। बुजुर्गों का खासकर ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
जिले का ऑक्सीजन कोटा एक एमटी से बढ़कर पांच एमटी हुआ
प्रदेश सरकार की ओर से जिले में ऑक्सीजन का कोटा एक एमटी से बढ़ाकर पांच एमटी कर दिया गया है। कार्यवाहक उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल के अनुसार अब जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी। जरूरतमंद व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है। बढ़े कोटे के मुताबिक अब जिले में 100 ऑक्सीजन सिलिंडर की बजाय 500 ऑक्सीजन सिलिंडर मिलेंगे।

कोविड-19 से संबंधित तैयारियों की निगरानी करेंगे एसीएस डॉ. महावीर सिंह
कोविड-19 के संक्रमण से बचाव से संबंधित तैयारियों की निगरानी के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसी कड़ी में फतेहाबाद में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. महावीर सिंह जिले में सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों या संस्थानों में बेड की उपलब्धता बढ़ाने, उनमें आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, जीवन रक्षक दवाएं और मास्क, पीपीई किट व सैनिटाइजर तथा ऑक्सीजन रिजर्व की उपलब्धता की समय-समय पर समीक्षा करेंगे। डॉ. महावीर सिंह का अस्थायी कैंप कार्यालय भोडियाखेड़ा स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed