फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 arrested with three pickups full of sheep

भेड़-बकरियों से भरे तीन पिकअप के साथ 6 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
6 arrested with three pickups full of sheep
फतेहाबाद/भूना। पशु क्रूरता की सूचना पर थाना भूना पुलिस ने तीन पिकअप गाड़ियों को पकड़ा है। इन गाड़ियों में 196 भेड़-बकरियों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पिकअप सवार 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों की पहचान महबूब खान रावतसर, करण सिंह निवासी 4 सवाई चक, गुज्जर व बीरबल निवासी पल्लु (रावतसर), लखविंद्र निवासी पक्का सहारणा (हनुमानगढ़), मोहम्मद शकील निवासी रावतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने पीपुल्स फॉर एनीमल्स के सदस्य कृष्ण कुमार लंबोरिया की शिकायत थाना भूना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक भूना पुलिस की टीम सूचना के बाद फतेहाबाद रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने तीन पिकअप गाड़ियों को रोककर तलाशी ली तो पाया कि इन गाड़ियों में डबल स्टोरी बनाकर भेड़-बकरियों को बुरी तरह ठूंस रखा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed