{"_id":"61e303ebc5616358cf10386b","slug":"53-patients-including-female-doctor-found-corona-infected-fatehabad-news-hsr622109034","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सक समेत 53 मरीज मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चिकित्सक समेत 53 मरीज मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 53 नए केस मिले हैं। नागरिक अस्पताल की महिला चिकित्सक और सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी संक्रमित मिला है। अस्पताल के पहले भी दो डॉक्टर संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को जिले में संक्रमण दर 7.74 फीसदी रही, जबकि शुक्रवार को ये दर 14.26 फीसदी रही थी। कोरोना संक्रमित मिले 53 में से 52 होम आइसोलेट हैं जबकि एक संक्रमित को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अभी तक जिले में एक ही संक्रमित अस्पताल में दाखिल हैं। 224 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांवों के मुकाबले शहर में कोरोना संक्रमित ज्यादा मिल रहे हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 11, टोहाना शहर में 10, रतिया शहर में 16, भट्टू में 4, बड़ोपल में 1, भूना में 6 और जाखल में 5 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में 24 कोरोना संक्रमित ठक भी हुए हैं। अभी फिलहाल कोरोना के 224 मामले सक्रिय हैं। वहीं जिले में कोरोना सैंपलिंग को लेकर डेढ़ हजार का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है, सरकार की तरफ से आदेश भी जारी हो रखे है लेकिन बावजूद इसके जिले में 50 फीसदी ही सैंपलिंग हो रही है। शुक्रवार को जिले में 685 सैंपल लिए गए है। लैब में 597 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है।
पहली से तीसरी लहर तक शहर में सबसे ज्यादा केस
क्षेत्र कोरोना संक्रमित मिले
फतेहाबाद शहर 4749
टोहाना शहर 2454
रतिया शहर 1084
रतिया ग्रामीण 2093
भट्टू 2918
बड़ोपल 1070
भूना 2266
जाखल 1543
अग्रवाल कॉलोनी और मॉडल टाउन रेड जोन में शामिल
शहर में अब तक करीब 68 केस मिल चुके हैं। इसमें से 48 संक्रमित रिकवर हो गए है। शहर की अग्रवाल कॉलोनी और मॉडल टाउन एरिया कोरोना संक्रमण को लेकर रेड जोन में है। अग्रवाल कॉलोनी में फिलहाल 7 और मॉडल टाउन में 9 केस एक्टिव है।
विज्ञापन
कोट
जिले में कोरोना संक्रमित 53 नए केस मिले हैं, फिलहाल जिले में 225 एक्टिव केस है। लोगों से अपील है कि लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं। इसके अलावा टीकाकरण भी जरूर करवाएं।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन