फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   53 free roadways buses will run for CET candidates, assistant will be able to travel with women

Fatehabad News: सीईटी अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी 53 निशुल्क रोडवेज बसें, महिला के साथ सहायक कर सकेगा सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
53 free roadways buses will run for CET candidates, assistant will be able to travel with women
फतेहाबाद रोडवेज में खड़ी बसें
फतेहाबाद। एचएसएससी की सीईटी परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज पांच व छह अगस्त को निशुल्क बसें चलाएगा। परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग जिलों में जाने के लिए पांच अगस्त को 29 व छह अगस्त को 24 बसों की सेवाएं उपलब्ध रहेगी। बसों में एडवांस बुकिंग करवाने की जरूरत नहीं होगी। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर बस में सफर कर सकेंगे। महिला परीक्षार्थी के साथ एक व्यक्ति भी निशुल्क सफर कर सकेगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क आज शाम को लगाया जाएगा। हेल्प डेस्क पर चार अगस्त को सांय छह बजे से परीक्षार्थी बसों के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9466006333, 9466444214, 9416498803 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन



ये है परीक्षा केंद्र

परीक्षा जिला पांच अगस्त छह अगस्त समय

हिसार 6 3 सुबह साढ़े 5 बजे

करनाल 8 8 सुबह ढाई बजे

कुरूक्षेत्र 6 5 सुबह ढाई बजे

पंचकूला 6 6 सुबह दो बजे

पानीपत 3 2 सुबह ढाई बजे



फतेहाबाद में नहीं बनाया सेंटर

सीईटी परीक्षा को लेकर जिला में सेंटर नहीं बनाया गया है। हालांकि यहां से 200 से 250 किलोमीटर तक सेंटर परीक्षार्थियों को दिए गए है। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

सीईटी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बसें दो दिन चलाई जाएंगी। जिसका शेड्यूल तैयार कर दिया गया है। बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क पर शुक्रवार शाम से परीक्षार्थी जानकारी ले सकते है।

- शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed