फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रोजगार के लिए बरसात के बीच धरने पर बैठे रहे आरोही स्कूल के पूर्व कर्मचारी

रोजगार के लिए बरसात के बीच धरने पर बैठे रहे आरोही स्कूल के पूर्व कर्मचारी

Mon, 11 Mar 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
रोजगार के लिए बरसात के बीच धरने पर बैठे रहे आरोही स्कूल के पूर्व कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। बरसात के बावजूद अपना रोजगार वापस पाने के लिए लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे आरोही स्कूल से हटाए गए कर्मचारियों ने आज 193वें दिन भी रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि देशभर में आचार संहिता लग चुकी है परंतु कोई भी अधिकारी या नेता इन कर्मचारियों की जायज मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है।

कर्मचारी नेता विनोद कुमार ने कहा कि जब नेताओं और अधिकारियों को ठेकेदार के भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन फिर भी इस ओर कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे साबित होता है कि इस भ्रष्टाचार में नेताओं का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि जब सीएम विंडो में दी गई शिकायत के बावजूद कोई हल नहीं निकलता तो जनता कहां जाए। कर्मचारियों द्वारा बार-बार फरियाद करने के बावजूद भाजपा नेताओं से उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने मांग की कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करें और भ्रष्ट अधिकारी, ठेकेदार और नेताओं पर कार्रवाई करें। इस अवसर पर संदीप, सुरजीत, सुरेंद्र डारा, सुंदर, सुखविन्द्र, कृष्ण सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed