फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आरटीआई में खुलासा, बीजेपी की रैली के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने स्टेज पर खर्चे साढ़े 3 लाख

आरटीआई में खुलासा, बीजेपी की रैली के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने स्टेज पर खर्चे साढ़े 3 लाख

Fri, 08 Mar 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
आरटीआई में खुलासा, बीजेपी की रैली के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने स्टेज पर खर्चे साढ़े 3 लाख
आरटीआई में खुलासा, बीजेपी की रैली के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने स्टेज पर खर्चे साढ़े 3 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना। भाजपा के तत्वावधान में गत 30 अक्टूबर को शास्त्री अनाज मंडी भूना में रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें रैली संबोधन को लेकर मात्र 30 बाई 40 साइज के स्टेज का निर्माण किया गया था। हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल फतेहाबाद के अधिकारियों ने भाजपा की व्यक्तिगत रैली होने के बावजूद सरकारी फंड से एक स्टेज बनाने पर 3 लाख 32 हजार 927 रुपये खर्च कर दिए। आरटीआई कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह ने भाजपा की रैली में सरकारी खर्च का ब्योरा मांगा तो अकेले स्टेज निर्माण पर लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए गए। जिसको लेकर आरटीआई कार्यकर्ता ने उपरोक्त रैली भाजपा की होने की बावजूद जनता के खून-पसीने के कमाई क्यों खर्च कर दी गई। इसको लेकर न्यायलय में जनहित याचिका दायर की है।
--
रिकॉर्ड के अनुसार सात मिस्त्री और 12 मजदूर लगातार 8 दिन लगे स्टेज बनाने में
आरटीआई कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह को मिले मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों में 30 बाई 40 साइज के एक स्टेज बनाने पर 30 हजार ईंटें लगी होनी दिखाई गई हैं। जिसमें निर्माण कार्य 23 अक्टूबर 2018 को शुरू हुआ था। जिसमें 7 राज मिस्त्री और 12 मजदूर निर्माण कार्य करने के लिए लगाए गए थे। जो लगातार 30 अक्टूबर तक आरटीआई में दिए गए दस्तावेजों में दर्शया गया है। वहीं 116 बैग सीमेंट के निर्माण के दौरान लगाए हुए दिखाए गए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने हैरानी जताई है कि उपरोक्त स्टेज निर्माण के दौरान 40 डंपर मिट्टी और 18 घंटे जेसीबी मशीन का उपयोग करना भी बताया गया है। जो प्रति डंपर मिट्टी 8 सौ रुपये व जेसीबी मशीन चलाने के लिए 8 सौ रुपये प्रति घंटा खर्चा दिया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि उपरोक्त रैली भाजपा की थी, तो हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल फतेहाबाद के अधिकारियों ने सरकारी फंड का क्यों उपयोग किया। जिसको न्यायालय में चुनौती दी गई है।
विज्ञापन

-
रैली पार्टी की थी :- हंस
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं फतेहाबाद निगरानी कमेटी के संयोजक गुलशन हंस ने बताया कि 30 अक्टूबर 2018 को अनाज मंडी में प्रस्तावित रैली पार्टी की थी। लेकिन स्टेज निर्माण पर लाखों रुपये खर्च सरकारी अधिकारियों द्वारा कर दिए गए । इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पहले भी करती रही है बीजेपी : विकास मेहता
इस बारे में बात करने पर जजपा के वरिष्ठ नेता विकास मेहता ने कहा कि वो हमेशा से ये कहते हैं कि बीजेपी जिलेभर में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती आई है। आरटीआई में इस खुलासे से अब ये आरोप साबित भी हो गए हैं। बीजेपी नेताओं को आगे आकर अपनी गलती मान लेनी चाहिए।

--
आरटीआई दस्तावेज मिल चुके हैं, अब न्यायालय में दूंगा चुनौती : प्रहलाद
आरटीआई कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह ने कहा कि रैली के नाम पर अधिकारियों को डरा-धमका कर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। जो पार्टी को अपने स्तर पर रैली कामयाब के लिए तैयारियां करनी चाहिए थी। किंतु भूना शहर के लिए रैली में कोई विकास कार्यों की घोषणा नहीं की गई। अपितु लाखों रुपये जनता के खर्च कर दिए गए, जिसको लेकर अधिकारियों को न्यायालय में जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed