फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने में नाकाम रही भाजपा सरकार : सुमित्रा देवी

महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने में नाकाम रही भाजपा सरकार : सुमित्रा देवी

Thu, 20 Dec 2018 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने में नाकाम रही भाजपा सरकार : सुमित्रा देवी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। देश और प्रदेश में भाजपा ने नारा दिया था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का, मगर आज पूरे देश में कहीं भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। हर जगह बेटियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही है। सरकार महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं में लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है। यह बात इनेलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कही। वे बुधवार को फतेहाबाद के जाट धर्मशाला में आयोजित जिलास्तरीय बैठक को संबोधित कर रही थी।

बैठक में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कहने को तो प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला थाने खोल दिए हैं, मगर हालत यह है कि किसी भी थाने में महिलाओं की सुनवाई नहीं होती। अपनी फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। पूरे प्रदेश में महिला विरुद्ध अपराधों में लगातार इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की प्रहरी होने का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार की पोल अपराध के बढ़ते आंकड़े खोल रहे हैं। सुमित्रा देवी ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में जब प्रदेश इनेलो की सरकार थी, तब प्रदेश की बेटियों के लिए अनेक योजनाएं चलाई। इस अवसर पर इनेलो विधायक बलवान सिंह, रतिया के विधायक रविंद्र बलियाला, जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, महिला जिलाध्यक्ष सुमित्रा देवी, एडवोकेट सुमन सिवाच, सत्या विद्यार्थी, राजेंद्र कौर हड़ौली, निर्मला, नैन, कृष्णा सिवाच, अनीता सिंह, प्रियंका, मनीषा, बिमला, गायत्री देवी, कलावती सहित मोलूराम रूलाहनिया, बीकर सिंह हड़ौली, भरत सिंह परिहार, हरि सिंह डांगरा, खैरतीलाल छोकर, यश तनेजा, राणा जोहल, सतपाल सिदधू, विनोद जाखड़, रमेश लाली एवं प्रवक्ता प्रमोद बजाज सहित बड़ी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed