{"_id":"5b980a24867a5501a17642d1","slug":"51536690724-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगरानी समिति ने स्कूलों में की मिड डे मील की जांच, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर से भरवाए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगरानी समिति ने स्कूलों में की मिड डे मील की जांच, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर से भरवाए सैंपल
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। विधानसभा निगरानी समिति के संयोजक गुलशन हंस के नेतृत्व में टीम गठित करके सरकारी स्कूलों में मिड डे मील चेक किया गया। टीम में शामिल एमिनेंट सिटीजन अनिल सिहाग, शहरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद बैनीवाल, पार्षद अनिल, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर व उनकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार सरकारी स्कूलों में मिड डे मील चेक किया गया। कुछ कमी मिलने पर अशोक नगर के प्राइमरी स्कूल से मिड डे मील के राशन का सैंपल लिया गया और सैंपल को सील करके फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अपने साथ ले गए। इसके बाद गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी जांच की गई। शेष स्कूलों में भी आगे इसी तरह मिड डे मील की जांच चलती रहेगी। सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों को पूरी तरह साफ सुथरा व पौष्टिक भोजन मिले।