{"_id":"5b8c303d42c792466c101d7f","slug":"51535914045-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 13 लाख का बारदाना हड़पकर भागे दो बारदाना व्यापारी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 13 लाख का बारदाना हड़पकर भागे दो बारदाना व्यापारी, केस दर्ज
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद के एक बारदाना विक्रेता से दो लोगों ने करीब साढ़े 13 लाख रुपये का बारदाना खरीद लिया। आरोपी बारदाना बेचकर फरार हो गए और विक्रेता को इसकी कीमत नहीं लौटाई। फतेहाबाद शहर पुलिस ने बारदाना विक्रेता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राधेश्याम निवासी अनाजमंडी फतेहाबाद के पीछे ने बताया कि वह बारदाने का काम करता है। उसने बताया कि रामचंद्र निवासी रतिया व श्रवण निवासी बिहार भी बारदाने का काम करते हैं। उसने बताया कि यह लोग अक्सर उससे बारदाना लेकर जाते थे। पिछले दिनों यह लोग उसके पास फतेहाबाद की गोशाला के पास गर्ग जुट एजेंसी में आए और बारदाने की मांग की। आपस में पहले से लेनदेन होने पर उसने विश्वास करके उक्त लोगों को 13 लाख 47 हजार 196 रुपये 50 पैसे का बारदाना उधार में दे दिया। उक्त लोग यह बारदाना गाडिय़ों में लादकर ले गए और समय पर पेमेंट करने का वायदा किया। आरोप है कि उपरोक्त लोगों ने उसका बारदाना तो रतिया में बेच दिया, लेकिन उसे पेमेंट वापस नहीं लौटाई। जब उसने उनसे संपर्क का प्रयास किया तो पता चला कि दोनों उसके रुपये हड़पकर बिहार भाग गए हैं। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद रतिया इसकी जांच की गई, लेकिन वहां पर दोनों नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।