फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कष्ट निवारण समिति बैठक में मंत्री ने दिए सिंचाई विभाग के एसडीओ और बनमंदोरी का सरपंच निलंबित

कष्ट निवारण समिति बैठक में मंत्री ने दिए सिंचाई विभाग के एसडीओ और बनमंदोरी का सरपंच निलंबित

Mon, 25 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
कष्ट निवारण समिति बैठक में मंत्री ने दिए सिंचाई विभाग के एसडीओ और बनमंदोरी का सरपंच निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बनमंदोरी के सरपंच और सिंचाई विभाग के एसडीओ को निलंबित करने के आदेश दिए है। राज्यमंत्री बेदी रविवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक ले रहे थे। बैठक में कुल 21 मामले रखे गए, जिनमें 13 मामलों का निपटान किया गया और 8 मामले अगली बैठक में रिपोर्ट सहित प्रस्तुत करने के आदेश दिए। बैठक के बाद राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने भूना नगर पालिका सचिव को पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में खासी झाड़ भी पिलाई। इसके अलावा रविवार को बैठक में रखी गई अनेक मामलों में शिकायतकर्ता ही बैठक में शामिल नहीं हुए।
राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने जिला के गांव बनमंदोरी में पंचायती भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत का निवारण करते हुए कहा कि जन प्रतिनिधियों का कार्य सरकार की संपत्ति का सुरक्षा करना है, न की ढुलमुल रवैया अपनाकर कब्जाधारियों को संरक्षण देना। गांव बनमंदोरी के सरपंच की पंचायत भूमि पर कब्जा करने और उस पर टालमटोल रवैया के मद्देनजर राज्य मंत्री ने सरपंच सुरेंद्र को निलंबित करने के आदेश दिए और साथ ही डीडीपीओ को यह भी आदेश दिए कि वे एक महीने में पंचायती भूमि पर अवैध कब्जों को हटाए।
विज्ञापन

एक अन्य मामले की सुनवाई करते हुए खेड़ी माइनर टेल के हिस्सेदारों ने शिकायत रखी कि उन तक सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है और सिंचाई विभाग के एसडीओ परमवीर का रवैया भी किसानों के प्रति ठीक नहीं है। एसडीओ किसानों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। इस पर राज्य मंत्री बेदी ने उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह को सिंचाई विभाग के एसडीओ परमवीर सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए और सिंचाई विभाग के एक्सईन को यह आदेश दिए कि खेड़ी माइनर टेल के हिस्सेदारों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बिल एक लाख रुपये से ज्यादा आने की शिकायत
एक अन्य मामले नछतर कौर पत्नी रोशन लाल निवासी नन्हेड़ी ने शिकायत दी थी कि उसका बिल एक लाख रुपये से ज्यादा आया है और उसका लोड भी कम है। इस पर कार्यकारी अभियंता बिजली निगम ने बताया कि शिकायतकर्ता के घर पर जन परिवाद समिति के सदस्य गुरजींद्र सिंह सहित विभाग के अधिकारियों ने चैकिंग की थी और पाया गया कि शिकायतकर्ता ने अपने बिजली मीटर से अन्य पांच घरों को बिजली सप्लाई दी हुई थी, इसलिए उसका बिजली बिल अधिक आया। इस पर राज्य मंत्री ने निगम को शिकायतकर्ता से बिजली बिल की रिकवरी करने और बिजली चोरी मामला बनने पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। गौरव पुत्र बनारसी दास निवासी जमालपुर रोड टोहाना ने शिकायत दी थी कि इनाम का झांसा देकर सागर और सुरेंद्र निवासा बलियाला ने उससे 15000 रुपये धोखे से ले लिए। इस पर राज्य मंत्री ने जनपरिवाद समिति सदस्य वेद जांगड़ा, सरदारी लाल शर्मा और रिंकूमान सहित डीएसपी टोहाना को जांच करने के निर्देश दिए।
------------
गांव की फिरनी पर अवैध कब्जा
गांव कन्हड़ी निवासी बलवान सिंह ने शिकायत रखी कि गांव की फिरनी पर अवैध कब्जा है और प्रशासन पैमाइश करवाकर अवैध कब्जा नहीं छुड़वा रहा है। इस पर डीडीपीओ ने बताया कि प्रशासन निशानदेही करवा रहा है और निशानदेही होने के बाद अवैध कब्जा हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कन्हड़ी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ ही दो अपीलें कलेक्टर फतेहाबाद के न्यायालय में दर्ज करवा रखी है कि शिकायतकर्ता ने स्वयं फिरनी पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस पर राज्य मंत्री ने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि निशानदेही करवाई जाए और शिकायतकर्ता सहित सभी अवैध कब्जाधारियों से भूमि को खाली करवाया जाए।

--------------------
किरयाणा की दुकान पर खुला देसी घी बेचने की शिकायत
रमेश पुत्र रविंद्र निवासी बाजीगर मोहल्ला टोहाना ने शिकायत दी थी कि बाजार में कृष्ण कुमार किरयाणा की दुकान पर खुला देसी घी बेच रहे हैं, उसने स्वयं भी 350 रुपये प्रति किलो की दर से घी खरीदा था और घर जाकर देखा तो उसमें बदबू आ रही थी। इस पर सीएमओ ने बताया कि संबंधित किरयाणा दुकान से घी का सैंपल लिया गया है और इस सैंपल को चंडीगढ़ लैब में जांच के लिए भेजा गया है। इस पर राज्य मंत्री बेदी ने कहा कि इतने कम रेट में देसी घी बेचना संदिग्ध सा है, तो विभाग इसका दोबारा सैंपल करें और नये मानकों पर रिपोर्ट तैयार करवाए। ढाणी गांव भूना निवासियों ने शिकायत रखी कि हैफेड गोदाम भूना के पास हड्डारोड़ी बनी हुई है और वहां पर हड्डारोड़ी बनने से बदबू फैल रही है और आवारा कुत्तों से खतरा भी है। इस पर सचिव नगर पालिका ने बताया कि पंचायत ने जमीन पर हड्डारोड़ी काटी हुई है और इसके अलावा कोई अन्य स्थान पालिका के पास नहीं है। उपायुक्त ने बताया कि यह समस्या पूरे प्रदेशभर की है और कोई स्पष्ट नीति हड्डारोड़ी और पशुओं के मरने के बाद उनके डिस्पोजल के लिए नहीं है। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने इस समस्या को नीतिगत बताया और वे स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर प्रदेशभर में इस समस्या का निदान करवाने बारे नीति बनाने का आग्रह करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त डा. हरदीप सिंह, एसपी पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एडीसी डॉ. जेके आभीर, सीटीएम देवीलाल सिहाग, सीईओ जिप डा. विनेश, डीएसपी रविंद्र तोमर, जोगेंद्र सिंह, डीडीपीओ राजेश खोथ, सीएमओ डा. मुनीष बंसल, एक्सईन होशियार सिंह, सतीश जनेवा, डीएफओ राजेश माथुर, नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, नप ईओ अमन ढांडा, भाजपा नेता गुलशन हंस, रामराज मेहता, राजपाल बैनीवाल, प्रवीण जोड़ा, सीमा दत्ता, चंद्र प्रकाश बोस्ती, जोगेंद्र सिंह भूना, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज सहित समिति सदस्य और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed