फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   माता रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

माता रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 25 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
माता रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
माता रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
भट्टूकलां। जय माँ दुर्गा मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे नवरात्रा महोत्सव के चौथे दिन महिलाओं ने माता रानी की महिमाओं का गुणगान किया। श्रद्धालु माता के भजनों पर जमकर झूमें। पंडित नरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्र महोत्सव बड़े ही पुण्य के शुभ दिन होते है। इन दिनों जो माता रानी की पूजा अर्चना करते है। उनके सब मनोरथ पूरे होते है। इस दौरान कितना सुंदर सजा दरबार तेरा ...., मन दीवाना हो गया मेरा ओर तूने मुझे बुलाया और में चला आया ...., सहित अनेक भजनों पर झूम कर माता रानी को रिझाया गया। माता रानी की सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गईं। इस दौरान पंडित नरेंद्र शास्त्री जी ने विधिवत रूप से मंत्रोउच्चारण कर पूजा और आरती करवाई। वेदप्रकाश किरढान ने माता रानी की सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किया। महोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकी निकाली गईं। जिसने उपस्थिति का मन मोह लिया। महिला सत्संग मंडल की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। आयोजक कमेटी के सुमित गोयल ने बताया कि नवरात्र महोत्सव के पूरा होने पर कंजक पूजन किया जाएगा और मूर्ति विसर्जन कि जाएगा। इस दौरान सुमित गोयल, रितेश, राकेश शर्मा, राकू, बंटी, पाला राम गोयल, प्रदीप सरोहा, मंजू बंसल, निधी, अनीता सहित अनेक मंडल के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed