फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शहर की सफाई की सच्चाई देखनी है तो शहर के अंदर से होकर निकलइगा डिप्टी चेयरमैन साहब

शहर की सफाई की सच्चाई देखनी है तो शहर के अंदर से होकर निकलइगा डिप्टी चेयरमैन साहब

Tue, 13 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई की सच्चाई देखनी है तो शहर के अंदर से होकर निकलइगा डिप्टी चेयरमैन साहब
अमित रूखाया
विज्ञापन

फतेहाबाद।
स्वच्छता मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र बुधवार को सुबह अपने 60 साथियों के साथ स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा लेकर जिले में प्रवेश करेंगे। यात्रा के जरिए स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वच्छता का संदेश पूरे जिले को देंगे, लेकिन प्रशासन फतेहाबाद शहर की स्वच्छता की असल तस्वीर उन तक नहीं पहुंचने देना चाहता, कम से कम प्रशासन की तैयारियों को देखकर तो ऐसा ही लगता है। दरअसल स्वच्छता मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र इस यात्रा में जिस रूट से निकलेंगे, नगर परिषद प्रशासन ने उस रूट को चमका दिया है, लेकिन शहर के अंदरूनी हिस्से इसके चलते सफाई को तरस गए हैं। अगर स्वच्छता मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र अपने रूट को डायवर्ट करते हुए शहर के अंदरूनी इलाकों का दौरा करेंगे तो उन्हें फतेहाबाद शहर की स्वच्छता की ग्राउंड रिपोर्ट जरूर मिल जाएगी।

अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया प्रशासन की तैयारियों का सच
स्वच्छता मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र की अगुवाई वाली स्वच्छता समरसता यात्रा नेशनल हाइवे से होकर गुजरेगी तो यहां पर सफाई को चकाचक कर दिया गया है लेकिन शहर के अंदर एमसी कालोनी का डंपिंग प्वाइंट, भट्टू रोड पर डंपिंग प्वाइंट, बीघड़ रोड डंपिंग प्वाइंट और शिवालय मार्केट डंपिंग प्वाइंट पर इसके चलते पिछले दो दिन से सफाई नहीं हुई है। दरअसल मोहल्लों के अंदर से एकत्रित हुए कचरे को यहां पलटा गया है लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले कर्मचारी कचरे को यहां से उठाकर ही नहीं ले गए हैं।
विज्ञापन


स्थान : एमसी कॉलोनी डंपिंग प्वाइंट
हालात : नेशनल हाइवे से एमसी कॉलोनी मुड़ने पर बामुश्किल दस कदम की दूरी पर स्थित इस डंपिंग प्वाइंट पर रखा गया कूड़ेदान तो भर ही गया है, बल्कि इसके आसपास की जगह भी कचरे से लबरेज हो चुकी है। लेकिन क्या मजाल कि नप कर्मचारियों ने पिछले दो दिन में इस ओर मुंह भी किया हो। स्थानीय श्वेता बाघला टुटेजा हमेशा ही इस मुद्दे को हाउस की बैठक में उठाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : भट्टू रोड पर डॉ. सिवाच के सामने
हालात : ये जगह हमेशा से गंदगी का पर्याय रही है और मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे भी यहां के हालात कुछ जुदा नहीं थे। हमेशा की तरह यहां पर गंदगी पसरी हुई थी और आवारा पशु इस कचरे में मुंह मार रहे थे। यहां पर कूड़ेदान का कहीं नामोंनिशान नहीं है। सारा कचरा खुले में पड़ा रहता है और आवारा पशुओं के कारण सड़क तक आ पहुंचता है।

स्थान : शिवालय मार्केट के बाहर
हालात : कहने को नेशनल हाइवे के साथ लगती इस सड़क पर सफाई कर्मचारियों ने सफाई की है। लेकिन पूरा कचरा उठाने में उन्होंने भी ढिलाई ही बरती है। अगर पूरा काम सही ढंग से किया गया होता तो इस जगह पर अभी तक कचरे के ढेर नहीं पड़े होते।


सफाई कर्मचारियों का हमेशा से टोटा, कर्मचारियों की संख्या में भी झोल की आशंका
नगर परिषद के पास हमेशा से ही सफाई कर्मचारियों का टोटा है। फिलहाल नगर परिषद के पास 177 के करीब कर्मचारी हैं। जिसमें से महज 55 ही पक्के हैं बाकी कच्चे कर्मचारी हैं। शहर की जनसंख्या एक लाख के करीब पहुंचने वाली है इसीलिए सफाई कर्मचारियों की संख्या कम से कम साढ़े 3 सौ के करीब होनी चाहिए। इतना ही नहीं, मौजूदा सफाई कर्मचारियों की संख्या में भी झोल के आरोप लगते रहे हैं।

अमर उजाला ग्राऊंड रिपोर्ट....

शहर की सफाई की सच्चाई देखनी है तो शहर के अंदर से होकर आइएगा डिप्टी चेयरमैन साहब
स्वच्छता मिशन के उपाध्यक्ष आज पहुंचेंगे शहर में, प्रशासन ने उनके रूट पर करवा दी सफाई, शहर अभी तक बदहाल


13एफटीबीपी37 : नेशनल हाइवे पर शिवालय मार्किट के पास गंदगी में मुंह मारते आवारा पशु ।
13एफटीबीपी38 : भट्टू रोड़ पर डा. सिवाच के सामने स्थित गंदगी के ढेर में मुंह मारते आवारा पशु ।
13एफटीबीपी39 : नेशनल हाइवे के साथ सटी एमसी कालोनी के डंपिंग प्वाइंट पर फैला कचरा ।
13एफटीबीपी40 : स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष के स्वागत के लिए नेशनल हाइवे से सफाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed