{"_id":"684c6b0c099bd860f004eab9","slug":"45-lakhs-cheated-in-the-name-of-giving-dealership-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135457-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीलरशिप देने के नाम पर 45 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीलरशिप देने के नाम पर 45 लाख ठगे
Fri, 13 Jun 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धारसूल कलां निवासी एक व्यक्ति से इफको कंपनी की डीलरशिप देने के नाम पर शातिरों ने 45 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने फेसबुक पर डीलरशिप का विज्ञापन देखकर आवेदन किया था।
इसके बाद आरोपियों ने उनसे 45,38,345 रुपये अपने खातों में डलवा लिए और डीलरशिप भी नहीं दी। शुक्रवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में धारसूल कलां गांव निवासी होशियार सिंह ने बताया कि उन्होंने मई 2023 में फेसबुक पर इफको कंपनी की डीलरशिप का विज्ञापन देखा था। इसमें दी गई वेबसाइट पर आवेदन भेजने के लिए लिखा था। जिस पर उन्होंने जुलाई 2023 में इस वेबसाइट पर अपना आवेदन भेज दिय। इसके बाद मई 2025 तक इस संबंध में उनके पास कोई कॉल नहीं की और न ही कोई पत्राचार हुआ। मई 2025 में उनके पास कॉल आई।
विज्ञापन
कॉलर ने खुद को नई दिल्ली के साकेत पैलेस स्थित इफको सदन का चीफ मैनेजर आकाश दीक्षित बताया। उसने कहा कि आपको इफको की डीलरशिप चाहिए तो एक लाख रुपये बैंक ऑफ महाराष्ट्र के दिए खाते में जमा करवाओ। उन्होंने 9 मई को एक लाख रुपये आरटीजीएस करवा दिए।
फिर उसी व्यक्ति ने 12 मई को ई-मेल आईडी पर इफको डीलरशिप का लाइसेंस लेटर भेज दिया। इसके बाद उसने डीलरशिप की एनओसी जारी करने, लाइसेंस जारी करने, सिक्योरिटी राशि तथा माल सप्लाई के नाम पर करीब 45, 38,345 रुपये विभिन्न खातों में डलवा लिए। होशियार सिंह ने बताया कि अब उनसे एडवांस के नाम पर फिर से 9 लाख रुपये की मांग की गई।
जिस पर उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ और पुलिस को शिकायत दी। अपने स्तर पर इफको में जानकारी ली तो पता चला कि यह सब फर्जी है और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।