फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4247 students gave the examination of National Achievement Survey

4247 विद्यार्थियों ने दी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
4247 students gave the examination of National Achievement Survey
फतेहाबाद। विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचने के लिए एनसीईआरटी की तरफ से शुक्रवार को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे किया गया। इसके तहत जिले के 139 स्कूलों के 4247 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। करीब 92 फीसदी विद्यार्थी सर्वे में शामिल हुए।
विज्ञापन

एनसीईआरटी की तरफ से तीन साल बाद सर्वे करवाया जाता है जिसमें विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचा जाता है। ये सर्वे 2020 में होना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते 2021 में करवाया गया। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और इंग्लिश विषय की परीक्षा ली गई और 120 मिनट का समय दिया गया। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों की हिंदी, गणित, ईवीएस विषय की परीक्षा ली गई और 90 मिनट दिए गए। कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों की हिंदी, गणित, ईवीएस विषय की परीक्षा ली जाएगी और 90 मिनट का समय दिया गया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों की हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई और 120 मिनट का समय दिया गया। परीक्षा को लेकर एनसीईआरटी के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन

सर्वे में शामिल हुए ये विद्यार्थी
खंड कक्षा तीसरी कक्षा पांचवीं कक्षा आठवीं कक्षा दसवीं
फतेहाबाद 204 204 372 513
भट्टू 104 70 171 210
भूना 60 30 252 192
जाखल 70 0 60 30
रतिया 150 167 120 347
टोहाना 196 106 307 312
इन स्कूलों के विद्यार्थियों को सर्वे में किया गया शामिल
कुल स्कूल : 139
निजी स्कूल : 62
सरकारी स्कूल : 75
जवाहर नवोदय विद्यालय : 1
केंद्रीय विद्यालय : 1
कोट
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे को लेकर जिले के 139 स्कूलों के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में जिले के 4247 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ये परीक्षा विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचने के लिए ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र भाटिया, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed