{"_id":"5c86a110bdec2214323f2c06","slug":"41552326928-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रैफिक पुलिस के अभियान से बिफरे रेहड़ी चालकों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रैफिक पुलिस के अभियान से बिफरे रेहड़ी चालकों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस द्वारा पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मेन बाजार से रेहड़ियां हटवाने के विरोध में सोमवार को रेहड़ी चालकों ने फव्वारा चौक पर जमकर बवाल काटा। रेहड़ी चालकों का आरोप था कि वो सालों से यहां पर रेहड़ियां लगा रहे हैं, लेकिन अब आए दिन ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद के कर्मचारी उनकी रेहड़ियां हटवा रहे हैं। इसके कारण उनके सामने रोटी के लाले पड़ने की नौैबत आन पड़ी है। गुस्साए रेहड़ी चालकों ने सोमवार सुबह इसको लेकर नारेबाजी भी की। इसके बाद रेहड़ी चालक एकत्रित होकर नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल के निवास पर पहुंचे और उनसे इस मामले में दखल देने की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार दर्शन नागपाल ने रेहड़ी चालकों को कहा है कि प्रशासन के आदेश हैं कि मेन बाजार की सड़क को ट्रैफिक रूप से सुचारू किया जाए। इसलिए वो इस मामले में उनकी मदद नहीं कर सकते, लेकिन जल्द ही रेहड़ी चालकों के लिए एक स्थायी जगह का इंतजाम किया जाएगा ताकि सभी रेहड़ी चालक वहां पर रेहड़ियां लगाकर अपनी कमाई जारी रख सकें।
उधर, दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। धर्मशाला रोड़ स्थित अरोड़वंश धर्मशाला में बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन था जिसके चलते अनेक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गाड़ियों को बेतरतीब खड़ा कर दिया। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। ट्रैफिक पुलिस यहां पर क्रेन के साथ पहुंच गई। सड़क पर खड़ी पांच गाड़ियों को उठा लिया और ट्रैफिक थाना लेकर चले गए। वहीं आसपास खड़े करीब 20 बाइकों के चालान भी कर दिए।