{"_id":"5c82b058bdec2214593a81cb","slug":"41552068696-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सभी सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी, जनता से चुना जाएंगे उम्मीदवार : लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सभी सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी, जनता से चुना जाएंगे उम्मीदवार : लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी जनता के बीच से अपना उम्मीदवार तय करेगी और इसके लिए पार्टी द्वारा लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। जो भी लोग आम आदमी पार्टी की सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे अपना फार्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। यह बात आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्य गर्ग ने शुक्रवार को फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवारवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर ऐसे व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाएगी जो ईमानदार छवि, मुद्दों की राजनीति करने वाला और जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने वाला हो। विधानसभा चुनाव लडने के इच्छुक व्यक्ति को उस विधानसभा क्षेत्र से 1 हजार व लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति को आवेदन फार्म के साथ 5 हजार करवाने अनिवार्य होंगे। इसमें महिलाओं, युवाओं, पत्रकारों और आर्मी से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
पत्रकारों से बातचीत में आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार जनता के मुद्दों पर बात करने की बजाय मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। किसानों, महिलाओं, युवाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर बात करने की बजाय धर्म-जाति के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ सिरसा लोकसभा उपाध्यक्ष नरेश गोयल, जयविन्द्र मेचु, दलीप माचरा भट्टू, बलजिन्द्र सिंह रतिया, रविन्द्रपाल, बलराम, मंगल खरोड़, रोहताश शर्मा सहित अनेक पार्टी नेता मौजूद रहे।