{"_id":"5c2672aebdec2256e1301640","slug":"41546023598-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, फतेहाबाद में महिला तो भूना में बुजुर्ग आया चपेट में, स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, फतेहाबाद में महिला तो भूना में बुजुर्ग आया चपेट में, स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हिसार और भिवानी जिलों में कई मरीजों को अपनी चपेट में लेने के बाद स्वाइन फ्लू ने फतेहाबाद में भी दस्तक दे दी है। फतेहाबाद शहर एवं भूना में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज सामने आए हैं। डिप्टी सीएमओ डा. हनुमान व जिला महामारी अधिकारी डा. विष्णु मित्तन ने इस बात की पुष्टि की है। बीते दिनों टोहाना उपमंडल की एक महिला की हिसार में इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसकी बाद में चंडीगढ़ पीजीआई से आई रिपोर्ट में उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद तुरंत निजी अस्पतालों को अलर्ट जारी करते हुए निजी डाक्टरों की आपात मीटिंग बुलाकर निर्देश दिए हैं तथा नागरिक अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू के आशंकित मरीजों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड बना दिया है।
हिसार के निजी अस्पतालों से भेजी गई थी दोनों पीड़ितों की रिपोर्ट
जिले के दोनों स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की रिपोर्ट हिसार के दो निजी अस्पतालों से और वहीं के नागरिक अस्पताल के माध्यम से दिल्ली एनसीडीसी और चंडीगढ़ पीजीआई भेजी गई थी, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग को उक्त निजी अस्पतालों ने रिपोर्ट भेजी है। इसके आधार पर विभाग ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए जिले में विशेष अभियान शुरू करने की भी तैयारी शुरू कर दी है।
महिला का मोहाली तथा बुजुर्ग का दिल्ली चल रहा है इलाज
स्वाइन फ्लूू की चपेट में आई शहर के डीएसपी रोड की महिला का मोहाली के मैक्स अस्पताल में तथा भूना के बुजुर्ग का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि महिला की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को 21 दिसंबर को तथा बुजुर्ग की 23 दिसंबर को प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ ने बुलाई निजी डाक्टरों की आपात बैठक
स्वाइन फ्लूू के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुुरंत हरकत में आते हुए जिले के निजी अस्पताल संचालकों की आपात बैठक बुलाकर स्वाइन फ्लूू को लेकर आपात बैठक बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएमओ डा. हनुमान ने बताया कि स्वाइन फ्लू जैसे बुखार की गंभीरता को देखते हुए निजी अस्पताल के सभी डाक्टरों की आपात बैठक बुलाकर स्वाइन फ्लू के बारे में आवश्यक दिश निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी डाक्टरों को कहा गया है कि यदि उनके अस्पताल में कोई भी ऐसा मरीज आता है जिसके लक्षण स्वाइन फ्लू के होते हैं तो तुरंत नागरिक अस्पताल में सूचना दें तथा रिपोर्ट भी नागरिक अस्पताल में भिजवाएं ताकि पूरी गहराई से जांच की जा सके।
नागरिक अस्पताल में बनाया गया है आइसोलेशन वार्ड
स्वाइन फ्लूू के दो केस पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया है। जहां स्वाइन फ्लूू के आशंकित मरीज यदि आते हैं तो उन्हें रखा जाएगा। डिप्टी सीएमओ डा. हनुमान खुद इस वार्ड की देखरेख करेंगे।
मरीजों के मोहल्ले में इश्तिहार बांटकर किया जा रहा जागरूक
डा. विष्णु मित्तल ने बताया कि उक्त दोनों मरीजों के वार्ड में सभी घरों में स्वाइन फ्लू के लक्षण व बचाव के उपाय वाले इश्तिहार बांटकर लोगों को जागरूक किया गया है ताकि इस बारे लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसका पहला उपाय ही जागरूकता है।
फतेहाबाद से रोहतक भेजा जाता है सैंपल
डिप्टी सीएमओ डा. हनुमान ने बताया कि यदि जिले में कोई मरीज स्वाइन फ्लू से आशंकित आता है तो उसकी पुष्टि के लिए सैंपल रोहतक पीजीआई में भेजा जाता है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही सही पुष्टि मानी जाती है। उन्होंने कहा इसी प्रकार हिसार से भी सैंपल दिल्ली व चंडीगढ़ जाते हैं।
डाक्टरों को दिए गए हैं ये निर्देश, मरीज को दी जाती है टेमी फ्लू दवाई
डिप्टी सीएमओ डाक्टर हनुमान ने बताया कि निजी डाक्टरों तथा नागरिक अस्पताल के सभी डाक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि इलाज करते समय थ्री लेयर मास्क, केप, दस्ताने, ओवरकोट व चश्मे लगाकर रखें ताकि डाक्टर को किसी प्रकार से स्वाइन फ्लू का खतरा ना रहे। उन्हेंने बताया कि स्वाइन फ्लू अशंकित मरीज को टेमी फ्लू नामक दवाई ही दी जाती है।
स्वाइन लू के मुख्य लक्षण
1. बुखार, खांसी व जुकाम होना
2. गले में सुजन तथा मांसपेशियों में दर्द
3. थकान, उल्टी व नाखून पीले होना
4. सीने में दर्द व सांस लेने में कठिनाई
बचाव के उपाय
1. अधिक भीड़ में मास्क का प्रयोग करें
2. संभव हो तो भीड़ से बचे
3. संक्रमित व्यक्ति से दूर रहे
4. छींकते व खांसते समय मुंह पर रुमाल रखे
5. टिशू पेपर का प्रयोग करें
6. दिन में कई बार साबुन से हाथ धोएं
7. बातचीत करते समय 3 फुट की दूरी रखें,अनावश्क
वर्जन
स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनका इलाज दिल्ली व मोहाली में चल रहा है। सभी निजी अस्पतालों को विशेष अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि किसी भी आशंकित मरीज का तुरंत इलाज हो सके। इश्तिहार बांटकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डा. हनुमान, डिप्टी सीएमओ, फतेहाबाद
वर्जन
दो मरीज सामने आने के बाद नागरिक अस्पताल में अलग वार्ड बना दिया गया है। टोहाना में भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है। निजी अस्पताल के डाक्टरों को रोजाना रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही घर घर जाकर भी टीम लोगों को जागरूक करेगी।
डा. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी, फतेहाबाद।