फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2025 से पहले ही भारत में जल दबाव उत्पन्न हो जाएगा: उपायुक्त

2025 से पहले ही भारत में जल दबाव उत्पन्न हो जाएगा: उपायुक्त

Mon, 02 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
2025 से पहले ही भारत में जल दबाव उत्पन्न हो जाएगा: उपायुक्त
डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में नागरिकों की समस्याओं सुनकर मौके पर निपटारा किया। अधिकतर समस्याएं बिजली, पानी, इंतकाल, भूमि रिकार्ड व भूमि संबंधी कब्जा छुड़ाने, पैमाइश, सफाई व्यवस्था, राशन कार्ड, बुढ़ापा पेंशन व वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजा आदि से संबंधित समस्याएं थी। उपायुक्त ने नागरिकों की समस्या के समाधान के बारे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पानी व बिजली की बचत अवश्य करें। डॉ. हरदीप सिंह ने कहा कि जल है तो कल है। जल के बिना तो जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जल को संरक्षण व भंडारण करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। पानी की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। आधुनिक खेती के चलते हम धरती से अत्यधिक पानी का दोहन कर रहे हैं। जिससे साल दर साल पानी का स्तर गिरता जा रहा है। आने वाले समय में हमारा क्षेत्र जो आज अच्छी फसलें देता है, भविष्य में पानी की कमी के कारण किसानों के लिए लाभदायक नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जल संकट का समाधान, आम जनता, किसानों तथा शासन के सामूहिक प्रयासों से किया जा सकता है। इसके लिए पानी की एक-एक बूंद को सहेजना होगा। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार सन 2025 से पहले ही भारत में जल दबाव उत्पन्न हो जाएगा। केंद्रीय भू-जल बोर्ड का अनुमान तो यहां तक है कि यदि भूमिगत जल भंडार पूरी तरह खाली हो जाएंगे। आज जरूरत है बड़े पैमाने पर उन हजारों हाथों की, जो वर्षा जल का संचयन पुनर्भरण, संवर्धन, संरक्षण कर भूमिगत जल भंडारों की भरपाई कर सकें। जल संकट देश ही नहीं, समूचे विश्व की गंभीर समस्या है। इसमें दो राय नहीं कि जल संकट ही आने वाले समय की सबसे बड़ी चुनौती है, जिस पर गौर करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed