{"_id":"5ab00b3c4f1c1bbc758b6666","slug":"41521486652-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे के सामान को लेकर वापिस नहीं लौटाया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे के सामान को लेकर वापिस नहीं लौटाया, केस दर्ज
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव भोडी में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के लिए डीजे साउंड ले जाने के बाद वापिस न देने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद दुकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव भोडी निवासी वजीर सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को उसके पास गांव के ही रहने वाले सोनू उर्फ चंदू ने फोन कर कहा कि उन्हें मंदिर में रविदास जयंती पर कार्यक्रम के लिए दो डीजे बाक्स व एंपलीफायर की जरूरत है, भेज दो। जिसके बाद दुकानदार ने उसके छोटे भाई पवन को बता दिया कि सोनू उर्फ चंदू को 600 रुपयेे किराए के हिसाब से दो बाक्स व एक एंपलीफायर दे दो। जब उसने उक्त व्यक्ति को सामान लौटाने के लिए कहा तो उसने कहा कि उसे सामान की जरूरत है वह उसे वापिस नहीं करेगा जो करना है कर ले। दोबारा से उसे इनकी मांग की तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।