फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हाइकोर्ट के निर्णय को लेकर सजग रहा प्रशासन, टोहाना-फतेहाबाद में गश्त पर रहे डीएसपी

हाइकोर्ट के निर्णय को लेकर सजग रहा प्रशासन, टोहाना-फतेहाबाद में गश्त पर रहे डीएसपी

Sat, 21 Oct 2017 02:38 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
हाइकोर्ट के निर्णय को लेकर सजग रहा प्रशासन, टोहाना-फतेहाबाद में गश्त पर रहे डीएसपी
हाइकोर्ट के निर्णय को लेकर सजग रहा प्रशासन, टोहाना-फतेहाबाद में गश्त पर रहे डीएसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/टोहाना । पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पटाखों के बजाने को लेकर समय निर्धारित करने के निर्णय को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दिया। जिले में अलग-अलग जगहों पर स्थानीय अधिकारी निरीक्षण करते भी दिखे। फतेहाबाद में जहां डीएसपी रविंद्र तोमर ने सिटी पुलिस के साथ मिलकर शहर में विभिन्न जगहों पर रात साढ़े 9 बजे के बाद पटाखा जलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान डीएसपी ने कई युवकों को पटाखा जलाने से रोका जिसके बाद उक्त युवाओं ने पटाखे जलाना बंद कर दिया। इसके अलावा दीवाली की रात दस बजे करीब खुद पुलिस कप्तान कुलदीप यादव द्वारा भी शहर के निरीक्षण की सूचना है।

दूसरी ओर टोहाना में डीएसपी जोगिंद्र शर्मा व डयूटी मैजिस्ट्रेट तहसीलदार नवदीप नैन स्वयं नाको की जांच के लिए पंहुचे। इस दौरान एसएचओ प्रदीप कुमार एवं गुप्तचर विभाग के कर्मी पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दिए। इस बारे में तहसीलदार नवदीप नैन ने बताया कि कोर्ट के नियमो के अनुसार कोई भी नौ बजे के बाद पटाखे न चलाए इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। उन्होने बताया कि इसको लेकर डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, एसएचओ तथा वे स्वयं भी जाकर जांच कर रहे थे। उन्होने बताया कि कोर्ट के नियमो की अवहेलना करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन

20एफटीबीपी29 : फतेहाबाद में दीवाली की रात को जांच करते डीएसपी रविंद्र तोमर ।
20एफटीबीपी30 : टोहाना के रेलवे रोड मार्किट में जांच के दौरान तहसीलदार, डीएसपी एवं अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed