{"_id":"6171a677cfca4d322270cde0","slug":"40-new-dengue-patients-including-one-year-old-girl-found-figure-reached-288-fatehabad-news-hsr615026653","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्षीय बच्ची समेत डेंगू के 40 नए मरीज मिले, आंकड़ा 288 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्षीय बच्ची समेत डेंगू के 40 नए मरीज मिले, आंकड़ा 288 पहुंचा
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर लारवा की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में डेंगू को लेकर हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि सरकारी दफ्तरों में भी लारवा पनप रहा है। वीरवार को जिले में डेंगू के 40 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों का कुल आंकड़ा 288 तक पहुंच गया है। अब तक 4456 घरों में लारवा मिल चुका है। डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज फतेहाबाद और रतिया शहरी क्षेत्र में मिले है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। अब तक डेंगू के 288 मरीज मिले है और इसमें 51 मरीजों को अस्पताल में दाखिल होना पड़ा है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय व्यक्ति, लंग मोहल्ला निवासी बुजुर्ग, नागरिक अस्पताल का कर्मचारी, हंस कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर, एमसी कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला, गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी युवती, अग्रवाल कॉलोनी निवासी युवक, ठाकर बस्ती निवासी युवक, सतीश कॉलोनी निवासी एक वर्षीय बच्ची, भीमां बस्ती निवासी युवक, रतिया निवासी 18 और 30 वर्षीय युवतियां, रतिया के नहर कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव किरढ़ाना में युवक और युवती, रतिया चुंगी निवासी 9 वर्षीय बालक, लाजपत नगर में 13 वर्षीय लड़की, रघुनाथ धर्मशाला के पास 10 वर्षीय बालक, नहर कॉलोनी में 11 वर्षीय लड़की, शक्ति नगर निवासी 28 वर्षीय युवती अल्फा सिटी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला डेंगू पॉजिटिव मिले है।
सरकारी दफ्तरों में मिला लारवा, नोटिस जारी
फतेहाबाद में सरकारी दफ्तरों में भी लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पंचायत भवन, पटवार भवन, वन विभाग, रेस्ट हाउस, बिजली निगम कार्यालय में जांच की। इस दौरान यहां पर भी लारवा मिला। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। जिले में वीरवार को 3976 घरों में चेकिंग की, इस दौरान 164 घरों में लारवा मिला है।
विज्ञापन
नप ने फॉगिंग का शेड्यूल किया जारी
वार्ड दिन
3,4 22 अक्तूबर
5,6 23 अक्तूबर
7,8 25 अक्तूबर
9,10 26 अक्तूबर
11, 12 27 अक्तूबर
13,14 28 अक्तूबर
15,16 29 अक्तूबर
17, 18 30 अक्तूबर
19,20 1 नवंबर
21,22 2 नवंबर
23,24 3 नवंबर
25 4 नवंबर
कोट
जिले में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है। रोजाना डेंगू के सैंपल भी लिए जा रहे है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। इसके अलावा डेंगू के लक्षण मिलते हैं तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।