फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   40 in Kulan and 9 mm in Fatehabad city

कुलां में 40 तो फतेहाबाद शहर में 9 एमएम हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
40 in Kulan and 9 mm in Fatehabad city
रतिया में फतेहाबाद रोड पर जमा बारिश के पानी से गुजरता बाइक सवार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/रतिया/टोहाना। लंबे समय से गर्मी व लू की मार झेल रहे जिलावासियों को शुक्रवार रात को राहत मिली। जिले के फतेहाबाद, रतिया व टोहाना शहर में पहली प्री मानसून की बारिश हुई और लोगों ने गर्मी से निजात पाई। रात को पहले अंधड़ आया और इसके बाद हुई झमाझम बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी।
विज्ञापन

वहीं, बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं और अब धान की रोपाई का काम भी आसान हो जाएगा। वहीं, नरमे की फसल के लिए भी यह बारिश संजीवनी के रूप में काम करेगी। जिले में ओवर ऑल 14 एमएम बारिश दर्ज हुई है। बादलवाही और बारिश के बाद पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 12 से 14 डिग्री की गिरावट हुई है। 44 डिग्री तक पहुंच चुका अधिकतम तापमान शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। शनिवार को 9.6 किलोमीटर की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने भी सुकून दिया।
विज्ञापन

बारिश के इंतजार में थे किसान
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश कुुमार ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक है। इससे अब धान की रोपाई कार्य तेजी से होगा और नरमा की फसल को भी इसका फायदा होगा। किसान काफी दिनों से अच्छी बारिश के इंतजार में थे। धान की रोपाई के लिए बारिश फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया में जलभराव ने खोली प्रशासन की पोल
देर रात रतिया में प्री मानसून की आई पहली बारिश ने रतिया नगरपालिका प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। रतिया के फतेहाबाद रोड पर सरदूलगढ़ मोड़, कैंटर यूनियन के सामने, भगत सिंह चौक व मंडी रोड पर मामूली बारिश से कई-कई फुट बारिश का पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालक काफी परेशान हुए। बारिश का पानी जमा होने की वीडियो अधिकारियों तक भेजी गई तो प्रशासन हरकत में आया। नगरपालिका सचिव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मदद से पानी निकासी शुरू करवाई।

टोहाना के निचले इलाकों में भरा पानी
टोहाना में शनिवार सुबह बारिश के चलते शहर के मुख्य रास्तों पर जलभराव हो गया। इसके चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। टोहाना शहर के रतिया रोड स्थित आदर्श स्कूल के पास पानी जमा होने के चलते शनि मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, श्री गणेश मंदिर में जाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के शहीद चौक, हिसार रोड, रतिया रोड, रेलवे रोड पर भी बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे लोगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। नागरिक अस्पताल व सदर थाने के सामने बारिश का भरा होने से लोगों को समस्या हुई। डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में बारिश का पानी जमा होने से यात्रियों को बसों से उतरते-चढ़ते समय परेशानी हुई।
जिले में हुई बारिश का डाटा
खंड बारिश (एमएम में)
फतेहाबाद 09
रतिया 03
टोहाना 14
भट्टूकलां 15
भूना 03
कुलां 40
जाखल 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed