फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   40 citizens of the district trapped in different cities of Ukraine

यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे जिले के 40 नागरिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
40 citizens of the district trapped in different cities of Ukraine
यूक्रेन से अपने बड़े भाई हरीश के साथ वीडियो कॉल से बात करता विपिन पवार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में चारों तरफ गोला, बारूद के रूप में बरस रही मौत के बीच फतेहाबाद जिले के 40 नागरिक यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंस गए हैं। फतेहाबाद में जहां इन नागरिकों के परिजनों की सांसें अटकी हुई हैं, वहीं यूक्रेन में बैठे भारतीय सरकार से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। वहां फंसे नागरिकों के मुताबिक यूक्रेन में चारों तरफ गोला, बारूद के धमाकों के बीच छात्र-छात्राएं सहमे हुए हैं। उन्हें निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है। हालांकि हरियाणा सरकार से लेकर भारत सरकार तक ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर यूक्रेन में मौजूद छात्र-छात्राओं व अन्य भारतीयों को दूतावास के जरिए मदद पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मगर फिर भी जब तक वहां फंसा हर नागरिक घर नहीं लौटेगा, तब तक परिजनों को चैन नहीं आएगा।
विज्ञापन

कब बम आकर फ्लैट पर गिर जाए, पता नहीं
यूक्रेन के ओडेसा शहर में नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहीं फतेहाबाद के गांव भूथनखुर्द की छात्रा सुप्रिया और गांव मोची चौबारा की निशा ने बातचीत में जो हालात बताएं, उन्हें सुनकर ही हर कोई सहमने लगता है। दोनों छात्राओं ने बताया कि यूक्रेन के जिस ओडेशा शहर में वह मौजूद हैं, वहां पर कब कहां से आकर बम उनके फ्लैट पर गिर जाए, इसके बारे में कुछ नहीं पता। आसपास चारों तरफ गोला, बारूद से हमलों के धमाके की आवाज सुनाई दे रही हैं। उन्हें कहा जा रहा है कि जब भी शहर में सायरन बजे तो उसका मतलब है कि खतरा आसपास है और सावधानी से रहें। स्थानीय स्तर पर वीडियो और फोटो के जरिये बाहर के जो हालात पता चल रहे हैं, उससे स्थिति काफी भयावह है। आसमान में एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर के आने-जाने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। वहीं विद्यार्थियों के परिजन यहां टीवी, मोबाइल के जरिये रूस और यूक्रेन के बीच चल रह युद्ध की खबरों को देखकर लगातार परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

जहां मौजूद वहां से लिफ्ट नहीं मिल पा रही
यूक्रेन के शहर ओडेसा में फंसी छात्रा निशा व सुप्रिया ने बताया कि जिस फ्लैट में वे मौजूद हैं, उस कैंपस के आसपास से दूतावास तक जाने या मदद की उम्मीद वाली जगह तक जाने के लिए लिफ्ट नहीं मिल पा रही है। कोई भी संसाधन उन्हें नहीं मिल रहा, जिसके जरिये वे कहीं जा सके। अगर वे पैदल हीं निकलते हैं तो किसी भी जगह हमले का शिकार होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां जानकारियां जुटाकर विद्यार्थियों को सुरक्षित लाने की बना रहीं योजना
यूक्रेन में फंस भारतीय विद्यार्थियों की पहचान और उनकी सही लोकेशन पता करने के लिए खुफिया एजेंसी की टीमें गहनता से कार्रवाई में जुटी हैं। जिला स्तर पर विद्यार्थियों के नाम, पते, संपर्क और यूक्रेन में विद्यार्थियों की स्थिति की ताजा जानकारी एकत्रित करके मुख्यालय भेजी जा रही है। हाई लेवल पर सरकार के साथ अलग-अलग टीमें मिलकर यूक्रेन के साथ लगते देशों के जरिये भारतीयों को वहां से एयरलिफ्ट करने की योजना पर काम हो रहा है।
छह महीने के बेटे के साथ फंसा दीक्षा व अमनदीप का परिवार
गांव चंदोकलां निवासी सतनाम सिंह के दो बेटे अमनदीप व गगन के अलावा अमनदीप की पत्नी पुत्रवधू दीक्षा एक साल पहले काम के सिलसिले में यूक्रेन गए थे। जहां दीक्षा का छह माह पहले बेटा भी हुआ है। सतनाम सिंह ने बताया कि जब से यूक्रेन में युद्ध शुरू होने की खबर मिली है, तब से उनका परिवार सहमा हुआ है। हालांकि, वह अपने बच्चों के साथ लगातार संपर्क में है। मगर कभी-कभी बीच में उनका संपर्क नहीं होता तो सांसें थम जाती हैं। शुक्रवार को उनका संपर्क संपर्क हुआ तो बच्चों ने बताया है कि भारत सरकार उन्हें एयरलिफ्ट करने के लिए विशेष स्थान पर लेकर गई है। जहां से जल्दी उन्हें भारत लाया जाएगा। सतनाम ने बताया कि उनके गांव से ही उनके रिश्तेदार कुलविंदर कौर, गुरदीप भी यूक्रेन में हैं।

यूक्रेन गए फतेहाबाद के ये नागरिक अब तक हुए चिह्नित
1. सुप्रिया पुत्री रूलीराम, निवासी, गांव भूथनखुर्द।
2. साहिल अरोड़ा, निवासी, प्रोफेसर कॉलोनी, फतेहाबाद।
3. कुणाल, निवासी माता मंदिर वाली गली, टोहाना।
4. कमल सैनी, निवासी, नजदीक रेलवे स्टेशन, टोहाना।
5. विनोद कुमार पुत्र महावीर सिंह, निवासी, भटटू कलां।
6. तन्नु पुत्री सुरेंद्र कुमार, निवासी, वार्ड नंबर 13, भूना।
7. प्रिया पुत्री गुरप्रीत सिंह, निवासी, वार्ड नंबर 11, भूना।
8. मनप्रीत पुत्री कुलदीप सिंह, निवासी, मॉडल टाउन, भूना।
9. राघव पुत्र अशोक मेहता, निवासी, वार्ड नंबर 13, भूना।
10. मुकेश पुत्र महाबीर, निवासी, गांव हरिपुरा।
11. साजन पुत्र मांगाराम, निवासी, वार्ड नंबर 6, भूना।
12. रीना पुत्री जगदीश, निवासी, जांडली कलां।
13. कशिश शर्मा पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी वार्ड नंबर 7, भूना।
14. अभिषेक पुत्र नौरंगराय, निवासी, वार्ड नंबर 11, भूना।
15. साईना पुत्री नौरंगराय, निवासी, वार्ड नं. 11, भूना।
16. सुरेश पुत्र बलजीत, निवासी, ढाणी सांचला।
17. दृष्टि पुत्री अनिल नारंग, निवासी, भूना।
18. निशा पुत्री महेंद्र ढाका, निवासी, मोचीवाली।
19. युवराज पुत्र मेवा सिंह, निवासी, गांव दैयड।
20. विकास पुत्र वेदप्रकाश, निवासी, गांव जांडवाला बागड़।
21. सुशील कुमार पुत्र सोहनलाल, निवासी, भटटूमंडी।
22. सिमरन पुत्री प्रकाश सैनी, निवासी, जमालपुर शेखां।
23. मनन पुत्र वीरचंद, निवासी, जमालपुर शेखां।
24. जयंतदीप पुत्री चरणजीत, निवासी, आदर्श कॉलोनी, टोहाना।
25. दीपक पुत्र राजवीर सिंह, निवासी टोहाना।
26. युक्ति सैनी पुत्री बलजीत सिंह, निवासी, हरपाल चौक टोहाना।
27. मुनीष पुत्र महेंद्र, निवासी, गुरुद्वारा गली, टोहाना।
28. अनूप पुत्र नायब सैनी, निवासी, गांव लोहाखेड़ा।
29. अमित कुमार पुत्र भरत सिंह, निवासी, बैजलपुर।
30. जितेंद्र पुत्र विनोद कुमार, निवासी, टोहाना रोड भूना।
31. विकास पुत्र कश्मीरचंद, निवासी, गांव बुर्ज।
32. विनोद कुमार पुत्र नेकी राम, निवासी, गांव नागपुर।
33. गुरलाल पुत्र गुरमुख सिंह, निवासी, सालमखेडा।
34. दीक्षा एवं उसका छह महीने का बेटा, निवासी, गांव चंदोकलां
35. गगन पुत्र सतनाम, निवासी, गांव चंदोकला।
36. कुलविंद्र कौर पत्नी गुरदीप सिंह, निवासी, गांव चंदोकलां।
37. जुबीन पुत्र हैप्पी भाटिया, निवासी, लाजपत नगर, फतेहाबाद।
38. अमनदीप पुत्र सतनाम निवासी, गांव चंदोकलां।
39. विपिन पवार पुत्र स्व.भालसिंह, निवासी, गांव रत्ताखेड़ा।
कोट
केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार ने यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हुए हैं। इन नंबरों पर संपर्क करके मदद मांगी जा सकती है। प्रशासन से भी कोई मदद मांगेगा तो जरूर उपलब्ध करवाएंगे।
प्रदीप कुमार, उपायुक्त, फतेहाबाद

यूक्रेन में फंसी छात्रा सुप्रिया व निशा।

यूक्रेन में फंसी छात्रा सुप्रिया व निशा।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed