{"_id":"60c258fe8ebc3e019127f2d3","slug":"4-dies-from-corona-fatehabad-news-rtk6124201141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़े नए केस, चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 42 नए मामले, 67 स्वस्थ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़े नए केस, चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 42 नए मामले, 67 स्वस्थ हुए
विज्ञापन
च जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ गए हैं। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है और 42 नए मामले मिले है। पिछले कई दिनों से नए मरीजों का आंकड़ा 30 से कम था। राहत की बात यह है कि 67 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए है। जिले में सक्रिय केसों का आंकड़ा 322 रह गया है। इसमें से 58 मरीज अस्पताल में दाखिल है। जिले में वीरवार को संक्रमण दर 2.90 फीसदी रहा है। रिकवरी रेट 95.58 फीसदी तक पहुंच गया है। लेकिन मृत्यु दर कम नहीं हो रही है। जिले में अब तक 450 की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को फतेहाबाद क्षेत्र में 9, टोहाना में 1, रतिया में 12, भट्टू में 6, बड़ोपल में 5, भूना में 6 तथा जाखल में 3 नए केस मिले है। 1301 सैंपल वीरवार को लिए गए। अभी फिलहाल 1444 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अब तक 210602 सैंपल लिए जा चुके हैं इसमें से 17482 संक्रमित मिल चुके हैं। अब तक 16710 स्वस्थ हो चुके हैं।
जिले में वीरवार को ब्लैक फंगस के तीन आशंकित केस मिले हैं। इसके बाद जिले में आशंकित मरीजों का आंकड़ा 47 तक पहुंच गया है। अभी तक 29 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। 19 मरीज अब तक ठीक हो चुके है। ब्लैक फंगस से 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।