{"_id":"60c0f74b8ebc3e81771343c0","slug":"4-dies-from-corona-fatehabad-news-rtk6122598167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से चार की मौत, 29 नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से चार की मौत, 29 नए मामले मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ गया है। बुधवार को जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और 29 नए मामले मिले है। राहत की बात यह है कि 60 संक्रमित स्वस्थ हुए है। जिले में रिकवरी रेट 95.43 फीसदी तक पहुंच गया है। लेकिन मृत्यु दर कम नहीं हो रही है। 2.56 फीसदी की दर से संक्रमितों की मौत हो रही है। जिले में अभी फिलहाल 356 संक्रमित सक्रिय है। इसमें 192 होम आइसोलेट है। 58 मरीज अस्पतालों में दाखिल है।
इन कोरोना संक्रमितों की हुई मौत
- गांव बहबलपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत
- फतेहाबाद निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत
- फतेहाबाद निवासी 34 वर्षीय युवती की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत
- गांव धोलू निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत
फतेहाबाद शहर और बड़ोपल में 5-5 नए केस मिले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 5, टोहाना में 3, रतिया में 4, भट्टू में 4, बड़ोपल में 5, भूना और जाखल में 4-4 नए केस मिले है। जिले में अब तक 17440 केस मिल चुके है। इसमें से 16643 स्वस्थ हो गए हैं। अभी तक जिले में 209301 सैंपल लिए जा चुके है।
ब्लैक फंगस से महिला की मौत, चार आशंकित केस मिले : जिले में ब्लैक फंगस से गांव कुम्हारिया निवासी 48 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला का अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा था। जिले में ब्लैक फंगस से जान गंवाने वाले मरीजो का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चार आशंकित मरीज मिले है। अब तक 44 आशंकित मरीज मिल चुके है इसमें से 28 में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 29 नए केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम फील्ड में जाकर सैंपल ले रही है। अगर किसी को लक्षण लग रहे हैं तो वह जरूर जांच करवाएं। - डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।