फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   38 percent women in the election field, will compete with men in the general ward

चुनाव मैदान 38 फीसदी महिलाएं, सामान्य वार्ड में पुरुषों से होगा मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
38 percent women in the election field, will compete with men in the general ward
नामांकन पत्र दाखिल करतीं फतेहाबाद के वार्ड नंबर 10 निविरोध पार्षद चुने जाने वाली ज्योति मेहता। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद पर महिलाएं भी नामांकन पत्र दाखिल करने में पीछे नहीं रही हैं। फतेहाबाद नगर परिषद के 27 वार्डो में नामांकन पत्र दाखिल करने वाली 38 फीसदी महिलाएं हैं। फतेहाबाद नगर परिषद में पार्षद पद चुनाव को लेकर 132 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, इसमें से 51 महिलाएं शामिल हैं। यही नहीं महिलाओं के लिए 9 वार्ड आरक्षित किए गए हैं और यहां से 35 उम्मीदवार किस्मत अजमा रही हैं।
विज्ञापन

16 महिला उम्मीदवार ऐसी हैं, जो चुनाव लड़ने के लिए पुरुष उम्मीदवारों के सामने खड़ी हुई हैं। ऐसे में फतेहाबाद में महिलाओं के लिए आरक्षित 9 वार्डों से ज्यादा में इनके हाथ चौधर हो सकती है। वर्ष 2016 के नगर निकाय चुनाव में 14 महिला पार्षदों के हाथ चौधर आई थी। वहीं वार्ड नंबर 10 से ज्योति मेहता ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। आखिरी दिन तक वार्ड नंबर 10 से एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। ऐसे में ज्योति मेहता निर्विरोध पार्षद चुनी गईं। ज्योति मेहता दो बार पहले पार्षद रह चुकी हैं। वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ने के लिए तीन से चार महिला उम्मीदवारों के मैदान में उतरने की चर्चा थी, लेकिन आखिरी दिन तक एक ही दिन नामांकन पत्र दाखिल हुआ। हालांकि, चुनाव अधिकारी 6 जून को नामांकन की जांच के बाद औपचारिक रूप से पार्षद घोषित करेंगे। संवाद
विज्ञापन

महिला आरक्षित वार्ड में आए नामांकन
वार्ड नामांकन पत्र
5 2
15 4
2 5
4 4
18 5
7 5
13 3
10 1
22 6
चेयरमैन पद के लिए सिर्फ एक ही महिला ने भरा फार्म
चेयरमैन पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए ओपन है। फिर भी इस पद के लिए सिर्फ एक ही महिला ने आवेदन किया है। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत सेवाएं दे चुकी डीसी कॉलोनी निवासी माया देवी ने ही चेयरमैन पद के लिए नामांकन फार्म भरा है। एमबीए व एमसीए पास माया देवी का कहना है कि अगर उन्हें चेयरपर्सन बनने का मौका मिलता है, तो वह शहर का सर्वांगीण विकास करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed