फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   37 cases of drug trafficking registered, 39 accused arrested

नशा तस्करी के 37 मामले दर्ज, 39 आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
37 cases of drug trafficking registered, 39 accused arrested
फतेहाबाद में पुलिस सर्च अभियान के दौरान संदिग्ध घरों में तलाशी लेती हुई पुलिस टीम - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को विशेष सर्च अभियान ऑपरेशन आक्रमण चलाया। फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना, भट्टूकलां व जाखल में इस अभियान के तहत 6 डीएसपी, 15 इंस्पेक्टरों की अगुवाई में छापा मारे गए। इस दौरान अवैध शराब, चूरा पोस्त, हेरोइन आदि बरामद हुए। पुलिस ने कुल 37 मामले दर्ज करते हुए 39 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इस अभियान में संबंधित थानों व चौकियों से पुलिस टीमों के अलावा सीआईए स्टाफ व एंटी नारकोटिक्स की टीमें भी शामिल रही। फतेहाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करी का अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया। बता दें कि नशे के खिलाफ पुलिस ने दो माह में दूसरा बड़ा सर्च अभियान चलाया है। पहला अभियान फतेहाबाद और टोहाना के शहरी क्षेत्र में चला था। लेकिन इस बार पूरे जिले में थाना स्तर पर छापा मारा गया, जिसमें बकायदा डीएसपी भी तैनात रहे। फतेहाबाद के अशोक नगर और गुरुनानकपुरा क्षेत्र में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कई संदिग्ध लोग घरों को ताला लगाकर गायब हो गए।
विज्ञापन

ये मामले हुए दर्ज
नशीला पदार्थ अधिनियम
कुल मामले दर्ज : 7
आरोपी गिरफ्तार : 7
बरामदगी
चूरा पोस्त 4.120 किलो
हेरोईन 18 ग्राम
गांजा 2.200 किलो
आबकारी अधिनियम
कुल मामले दर्ज :16
आरोपी गिरफ्तार : 16
बरामदगी
142 बोतल
दो चलती भट्टी
140 किलो लाहन
जुआ अधिनियम
कुल मामले दर्ज : 8
आरोपी गिरफ्तार : 10
बरामदगी : 40,585 रुपये
शस्त्र अधिनियम
कुल मामले दर्ज :3
गिरफ्तार आरोपी : 3
बरामदगी
एक बंदूक
दो देसी पिस्तौल
आठ कारतूस
पीओ
गिरफ्तार : 3 पीओ
कोट-
एसपी का सख्त निर्देश है कि जिले में नशे की बिक्री का अवैध धंधा करने वालों को किसी कीमत पर न बख्शा जाए और उनकी धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाए जाए। इसी के तहत जिला में सोमवार सुबह विशेष सर्च अभियान चलाया गया। नशा तस्करों की धरपकड़ का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिला पुलिस द्वारा 37 मामले दर्ज कर 39 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कविता, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed