फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   366 ration depot operators of the district have not received Rs 3 crore 21 lakh commission for five months.

Fatehabad News: जिले के 366 राशन डिपाे संचालकों को पांच माह से नहीं मिले कमीशन के 3 करोड़ 21 लाख रुपये

Mon, 18 Nov 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 18 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
366 ration depot operators of the district have not received Rs 3 crore 21 lakh commission for five months.
फतेहाबाद  में राशन बांटता डिपो संचालक और राशन लेती लाभार्थी। - फोटो : 1
फतेहाबाद। जिले में कुल 366 सरकारी राशन डिपो संचालकों को सरकार की ओर मिलने वाला कमीशन पिछले पांच माह से नहीं मिल पा रहा है। डिपो संचालकों का कुल 3 करोड़ 21 लाख 32 हजार 950 रुपये कमीशन बकाया है।
विज्ञापन

कमीशन नहीं मिलने के कारण इनको घर का गुजारा करने में काफी दिक्कतें आ रही है। राशन डिपो संचालक साहिल, ओमप्रकाश, राजीव, नरेश कुमार, गाैरव, दीपिका आदि का कहना है कि जब समय पर कमीशन नहीं मिलेगा तो वे अपना गुजारा किस प्रकार गुजारा चला पाएंगे। राशन डिपो संचालकों को मई माह तक का कमीशन मिला हुआ है। उसके बाद से अब तक संचालकों को गेहूं व बाजरे के वितरण का कमीशन नहीं मिला। जून माह से लेकर अक्तूबर माह तक जिले के राशन डिपो का गेहूं का 2 करोड़ 94 लाख 50 हजार 940 रुपये कमीशन बकाया है। वहीं बाजरे का 26 लाख 82 हजार रुपये कमीशन बकाया है।
विज्ञापन

---------

इतना मिलता है कमीशन
- एक राशन डिपो संचालक को सरकार की ओर से 2 रुपये प्रति किलो गेहूं व बाजरे पर कमीशन मिलता है। इसी प्रकार चीनी पर मात्र 8 पैसे प्रति किलो और तेल पर 1 रुपये प्रति लीटर कमीशन मिलता है। एक राशन डिपो संचालक को करीब 12 से 15 हजार रुपये प्रति माह कमीशन बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चीनी व तेल का कमीशन लाभार्थी तो सरकार देती है गेहूं व बाजरे पर कमीशन
- डिपो संचालक जितना ज्यादा राशन वितरित होगा, उतना ज्यादा कमीशन मिलेगा। राशन डिपो संचालक को सरकार सिर्फ गेहूं व बाजरे पर कमीशन देती है। तेल व चीनी पर कमीशन संचालक राशन देते समय ग्राहक से लेता है। सरकार राशन डिपो संचालक को 19 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तेल देती है, उस तेल को राशन डिपो संचालक 1 रुपये कमीशन लगाकर 20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचता है। वैसे ही चीनी पर संचालक सिर्फ 8 पैसे प्रति किलो कमीशन ग्राहक से लेता है।
----------
जिले में कुल राशन डिपो - 366
जिले में कुल राशन कार्ड - 2 लाख से अधिक
जिले में खाद्य सुरक्षा लाभार्थी सदस्य - 7 लाख 86 हजार से अधिक
-----
पिछले पांच माह से कमीशन न मिलना सरकार की नाकामी है। कमीशन नहीं मिलने के कारण उनको काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। अभी सभी डिपो संचालक राशन बांटने में व्यस्त है। वितरण कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही पूरे जिले के राशन डिपो संचालकों बैठक कर डीसी को इस बारे में ज्ञापन देंगे। उसके बाद भी अगर कमीशन नहीं मिलेगा तो फिर वे रोष प्रदर्शन करेंगे।

- शीशपाल गोदारा, राज्य प्रधान, ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन हरियाणा।
--------
मई के बाद से कमीशन नहीं मिलने की बात मेरे संज्ञान में है, कमीशन मुख्यालय की ओर से जारी होता है। जिसके लिए पत्र लिख चुके हैं। जैसे ही कमीशन की राशि जारी होगी, प्रत्येक डिपो संंचालकों के खाते में वितरित कर दी जाएगी।
- विनीत जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed