फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   35 year old woman commits suicide by hanging under suspicious circumstances

Fatehabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 02 Mar 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
35 year old woman commits suicide by hanging under suspicious circumstances
रतिया। क्षेत्र के गांव नंगल ढाणी में पिलछियां रोड पर झुग्गी झोपड़ियों में रहे प्रवासी एक महिला ने झोपड़ी में ही
विज्ञापन


रविवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने पर रतिया सदर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में शव गृह में रखवाया गया। सोमवार सुबह मृतक महिला के भाई व अन्य महिला के परिजनों के बयानों के आधार पर ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार गांव नंगल ढाणी में पिलछियां रोड पर रहे बिहार निवासी प्रवासी मजदूर मिथलेश की पत्नी करीब 35 वर्षीय सीमा देवी ने रविवार देर श्याम को फांसी लगा ली। बताया कि जाता है कि जिस समय महिला ने फांसी लगाई थी उस समय घर में कोई नहीं था। परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी करने गए हुए थे। महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सीमा व उसकी छोटी बहन दोनों ही मिथलेश के साथ विवाहित हैं। सीमा के तीन बच्चे हैं जब उसकी बहन के दो बच्चे हैं। पुलिस फिलहाल फांसी लगाने के कारण की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राजबीर सिंह का कहना है कि सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे हैं और शव को कब्जे में ले लिया है। आगामी कार्रवाई मृतक महिला के भाई के आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed