फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   35 new dengue patients found in the district, larva found in 50 houses

जिले में 35 नए डेंगू के मरीज मिले, 50 घरों में मिला लारवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
35 new dengue patients found in the district, larva found in 50 houses
घरों में लारवा की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के मामलों का साल 2017 का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर है। हर रोज केस बढ़ रहे हैं। रविवार को भी डेंगू के 35 नए केस मिले हैं। इसी के साथ जिले में डेंगू मरीजों का कुल आंकड़ा 409 तक पहुंच गया है। ऐसे में दस केस और आते ही साल 2017 का रिकॉर्ड टूट जाएगा। अगर जिले में 420 केस हो गए तो यह आंकड़ा पिछले सात सालों का सबसे ज्यादा केसों का आंकड़ा होगा। सबसे अधिक केस फतेहाबाद शहर में ही सामने आ रहे हैं। रविवार को भी आए नए केस में 35 में से 20 अकेले फतेहाबाद शहर में मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों को रविवार को 50 घरों में लारवा मिला है। इन सभी घरों में नोटिस जारी किए गए हैं। जिले में अब तक 4704 घरों के मालिकों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फतेहाबाद शहर की अग्रवाल कॉलोनी में 22 वर्षीय युवक व 32 वर्षीय महिला, ऑफिसर कॉलोनी भूना रोड में 12 वर्षीय किशोरी, लाजपत नगर में 55 वर्षीय महिला, अंजली कॉलोनी में 42 वर्षीय व्यक्ति, तहसील चौक पर 23 वर्षीय युवक, शिव कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक व 25 वर्षीय युवती, रतिया गेट पर 14 वर्षीय किशोरी, शिव नगर में तीन साल का बच्चा व 65 वर्षीय बुजुर्ग, अशोक नगर में 21 वर्षीय युवक, बाल्मीकि चौक पर 43 वर्षीय महिला, गुरु नानकपुरा मोहल्ला में 19 वर्षीय युवक, जवाहर चौक पर 17 वर्षीय युवती, अग्रवाल कॉलोनी में 45 वर्षीय महिला सहित कुल 35 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

रतिया शहर में भी आए आठ केस
फतेहाबाद के बाद दूसरे नंबर पर रविवार को सबसे अधिक केस रतिया शहर में आए। रतिया शहर की टिब्बा कॉलोनी में चार केस मिले हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 में भी एक केस आया है। इसके अलावा टोहाना शहर में एक केस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए जिले में डेंगू की पिछले साल सालों की स्थिति
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 409 (अब तक)
कोट
जिले में रविवार को डेंगू के 35 नए मरीज मिले हैं। अब तक 409 केस मिल चुके हैं। अब तो यह आंकड़ा तभी रुक सकता है, जब हर नागरिक अपना कर्तव्य समझकर लारवा न पैदा होने दें। घरों में सफाई रखने और कहीं भी पानी एकत्र न होने दें, तो जल्दी डेंगू को रोका जा सकता है।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed