फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   34 candidates from all three assemblies could not save their deposits, lost badly

Fatehabad News: तीनों विधानसभाओं के 34 उम्मीदवार नहीं बचा पाए अपनी जमानत, बुरी तरह हारे

Wed, 09 Oct 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 09 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
34 candidates from all three assemblies could not save their deposits, lost badly
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव में जिले के तीनों क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों में ही टक्कर रही। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 40 उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन तीनों जगह पर कांग्रेस और भाजपा के छह उम्मीदवार ही अपनी जमानत बचा पाए और 34 उम्मीदवारों की बुरी तरह से हार हुई है।
विज्ञापन

यहां तक तीनों क्षेत्रों में इनेलो, जजपा और आप पार्टी के उम्मीदवार भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और उनकी जमानत जब्त हो गई। जमानत बचाने के लिए मतदान के छठे हिस्सा के मत लेने जरूरी होते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए जमानत राशि 10 हजार रुपये होती है, जबकि एससी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच हजार रुपये जमा करवाने होते है।
विज्ञापन

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 18 उम्मीदवार मैदान में रहे। यहां पर मतदान के दिन 1,95,276 वोट डाले गए थे। उम्मीदवारों को जमानत बचाने के लिए 32,546 वोट लेने जरूरी थे। मगर यहां इनेलो उम्मीदवार सुनैना चौटाला को 9681, आजाद उम्मीदवार राजेंद्र चौधरी को 5816, जजपा उम्मीदवार सुभाष चंद्र को 3249, आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कमल बिसला को 2803 ही वोट मिले हैं। इसी तरह रतिया में 10 उम्मीदवार मैदान में रहे। यहां पर इनेलो उम्मीदवार रामस्वरूप रामा को 5759, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुख्त्यार सिंह बाजीगर को 3280, जजपा उम्मीदवार रमेश को 1000 वोट मिले है। रतिया में 1,64,504 वोट डाले गए थे। यहां के उम्मीदवारों को 27,417 वोट जमानत बचाने के लिए लेने जरूरी थे। टोहाना में 12 उम्मीदवार मैदान में रहे। यहां पर इनेलो के उम्मीदवार कुनाल कर्ण सिंह को 9773, आम आदमी पार्टी के सुखविंद्र सिंह को 1616, जजपा उम्मीदवार हवा सिंह खोबड़ा को 591 वोट ही मिल पाए और अपनी जमानत नहीं बचा पाए। यहां पर 180467 वोट पोल हुए और उम्मीदवारों को जमानत बचाने के लिए 30077 वोट लेने जरूरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed