फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आयुष्यमान योजना का कार्ड बनवाने आई महिला का बैग काटकर उड़ाए 15 हजार

आयुष्यमान योजना का कार्ड बनवाने आई महिला का बैग काटकर उड़ाए 15 हजार

Thu, 21 Mar 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
आयुष्यमान योजना का कार्ड बनवाने आई महिला का बैग काटकर उड़ाए 15 हजार
महिला का बैग काटकर उड़ाए 15 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/टोहाना । जिले में दो-दो अलग घटनाओं में एक महिला व व्यक्ति को हजारों रुपये की चपत लग गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल का है। यहां आयुष्मान योजना का कार्ड बनवाने आई एक महिला के बैग में कट लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने 15 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। महिला ने जब थोड़ी देर बाद बैग संभाला तो उसे पैसे निकलने का पता चला। पीड़िता की पहचान सुभाष नगर निवासी सीमा रानी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सीमा रानी ने बताया कि उसने सुबह 15 हजार रुपये बैंक में जमा करवाने थे लेकिन नागरिक अस्पताल में कहीं कार्ड बनवाने में देरी हो, इसलिए वो बैंक जाने की बजाए पहले नागरिक अस्पताल ही आ गई। सीमा रानी का कहना है कि नागरिक अस्पताल में वो कार्ड बनवाने की लाइन लंबी थी, वो इसी लाइन में लगी और थोड़ी देर बाद जब उसने अपना बैग संभाला तो पैसे गायब मिले। इसके बाद जब उसने बैग को अच्छी तरह से देखा कि बैग में ब्लेड से एक कट मारा हुआ है और वहीं से पैसे उड़ा लिए गए। फतेहाबाद शहर पुलिस ने सीमा रानी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बॉक्स
व्यक्ति के खाते से निकाले 38 हजार रुपये
दूसरा मामला टोहाना के पाबड़ा गांव का है। यहां के एक ग्रामीण ने उसके खाते से 38 हजार रुपये निकाले जाने को लेकर उसके साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गंाव पाबडा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसका टोहाना के एसबीआई बैंक में खाता है तथा देर रात्रि उसके पास संदेश आया कि उसके खाते से चार बार में 38 हजार रुपये निकाले जा चुके है। जिसके बाद उसने बैंक के कस्टमर केयर में फोन कर एटीएम को ब्लाक करवा दिया लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुरेश ने पुलिस को शिकायत दे दी है। टोहाना पुलिस ने धारा 379, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed