{"_id":"5c912232bdec22146c223a17","slug":"31553015346-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो पाई दुर्गा कॉलेज समिति के प्रधान पद की दोबारा मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो पाई दुर्गा कॉलेज समिति के प्रधान पद की दोबारा मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं हो पाई दुर्गा कॉलेज समिति के प्रधान पद की दोबारा मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। रतिया रोड स्थित श्री दुर्गा महिला महाविद्यालय के चुनाव की दोबारा मतगणना मामले को लेकर एसडीएम के निर्देशानुसार तहसीलदार प्रकाश चंद व दोनों पक्ष मंगलवार को कॉलेज में पहुंचे। इस दौरान जब कमेटी मतगणना के लिए चुनाव पेटियों को खोलने लगी तो बंडलों पर सील न देखकर हैरान हो गई। इस दौरान शिकायतकर्ता अजय जैन व मोती सिंगला ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए मतगणना रोकने की बात कही। तहसीलदार ने रिकॉर्ड को एक पेटी में सील कर रख दिया और चाबी एचओडी को दे दी। वहीं अजय जैन मामले को लेकर सिरसा यूनिवर्सिटी में जांच की मांग करते हुए चुनाव को दोबारा करवाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री दुर्गा महिला कॉलेज समिति के प्रधान सहित चार पदों के लिए दस मार्च को हुए चुनाव करवाए गए थे। इस चुनाव में प्रधान पद पर चुड़ियाराम गोयल ने अपने प्रतिद्वंद्वी अजय जैन को हराकर कब्जा जमाया था। चुनाव के दौरान मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रधान पद प्रत्याशी अजय जैन व कोषाध्यक्ष पद के लिए मोती सिंगला ने एसडीएम को लिखित पत्र देकर दोबारा मतगणना की मांग की थी। एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तहसीलदार प्रकाश चंद के नेतृत्व में कमेटी बनाई और मंगलवार को दोबारा मतगणना करवाने की बात कही। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में तहसीलदार प्रकाश चंद, बरकत दीन व राजेंद्र सिंह दोबारा मतगणना के लिए पहुंचे और चुनाव कमेटी के आरओ व सदस्यों को आने के लिए कहा। फोन पर आर ओ दीपक मड़िया, सतपाल सिंगला ने बाहर होने की बात कही और पंाच सदस्यीय कमेटी में से तीन सदस्य ही पहुंच पाए। तहसीलदार ने जब प्रक्रिया शुरू करने लगे तो मतदान पेटी को लाया गया। पेटी पर लगे ताले व मत पैकेट पर सील और आरओ के हस्ताक्षर न देखकर सभी के होश उड़ गए। उस उपरांत अजय जैन, मोती सिंगला सहित उनके समर्थकों ने चुनावों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मतगणना रुकवाते हुए पेटियों को एक सुरक्षित जगह पर सील कर रखने की मांग रखी। इसके बाद तहसीलदार ने एक कमरे में पेटी को सील करके रख दिया गया और चाबी एचओडी के हवाले कर दी। प्रधान पद के प्रत्याशी रहे अजय जैन ने बताया कि प्रधान पद के प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने चुनाव लड़ा था। उन्होंने दोबारा मतगणना की मंाग को लेकर एसडीएम को पत्र लिखा था। जब दोबारा मतगणना के लिए प्रक्रिया शुरू हुई तो मत बंडल न तो सील किए हुए थे न ही उन पर आरओ के हस्ताक्षर किए हुए थे। उन्होंने बताया कि आरओ ने भी गड़बड़ी की हो, ऐसा हो सकता है। क्योंकि उन्हें कार्यकारिणी में प्रधान ने शामिल कर लिया है। जैन ने कहा कि वे मामले को लेकर जिला रजिस्ट्रार, चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के वीसी को पत्र लिखेंगे और दोबारा चुनाव करवाने की मांग करेंगे। दुर्गा कॉलेज के नवनिर्वाचित प्रधान चुड़िया राम गोयल ने बताया कि समिति सदस्यों ने मतदान कर उन्हें प्रधान बनाया है और आरओ ने उन्हें सर्टिफिकेट दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी दोबारा मतगणना के लिए तैयार थे और अब भी पूर्ण रूप से तैयार हैं।
क्या कहते हैं तहसीलदार
तहसीलदार प्रकाश चंद ने बताया कि एसडीएम के आदेशानुसार वे दोबारा गिनती के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान आरओ बने दीपक मड़िया बाहर थे और वे आ नहीं सके। चुनाव समिति के पांच में से तीन सदस्य यहां मौजूद थे। मतगणना शुरू करने के लिए पेटी मंगवाई उस पर वोट लिफाफों पर सील नहीं थी, जिसके चलते मतगणना न करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड को पेटी में सील कर रखवा दिया है वे अपनी रिपोर्ट एसडीएम को देंगे।