{"_id":"5c8d4882bdec2213ef2d1b3c","slug":"31552763010-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पूर्ण प्रशिक्षण देना अनिवार्य : डा. सुभिता ढाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पूर्ण प्रशिक्षण देना अनिवार्य : डा. सुभिता ढाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव कार्य में नहीं बरती जाएगी लापरवाही : ढाका
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हमें लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना है। इसके लिए चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम और फार्म भरने का पूर्ण प्रशिक्षण होना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर में सभी अधिकारी और कर्मचारी चुनाव कार्यों की पूर्ण जानकारी प्राप्त करें। इस दौरान किसी प्रकार की शंका होने पर चुनाव अधिकारियों से बातचीत करें ताकि मतदान के दिन कोई समस्या न आएं। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभीता ढाका ने शनिवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित ईवीएम, वीवीपेट और चुनाव से जुड़े अनेक पहलुओं के बारे में रखे गए प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कही।
ढाका ने कहा कि ईवीएम का प्रशिक्षण लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित हिदायतों की पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव आयोग की निर्देशिका को अवश्य पढ़ें। सभी अधिकारी मतदान के पूर्व दिन अपने-अपने बूथों पर जाकर सभी सुविधाओं का जायजा लें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ईवीएम मशीन का रखरखाव बेहतर ढंग से करें। मतदान के दिन ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस बार वीवीपेट भी इस्तेमाल की जाएगी, इसकी जानकारी होना भी अति आवश्यक है। इस मौके पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम और वीवीपेट का प्रशिक्षण दिया गया और विस्तार से ईवीएम को चलाने, रखरखाव आदि की जानकारी दी। प्रशिक्षण में डीडीपीओ अनुभव मेहता, डीआरओ राजेश कुमार, तहसीलदार विजय कुमार, डीआईओ सिकंदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।