फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रोडवेज चालक-परिचालक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी ना हुई तो 11 फरवरी को दो घंटे का चक्का जाम तय

रोडवेज चालक-परिचालक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी ना हुई तो 11 फरवरी को दो घंटे का चक्का जाम तय

Fri, 08 Feb 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज चालक-परिचालक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी ना हुई तो 11 फरवरी को दो घंटे का चक्का जाम तय
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 11 फरवरी को दो घंटे चक्का जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बीघड़ गांव में रोडवेज बस चालक-परिचालक पर हमले का मामला दिनोंदिन संजीदा होता जा रहा है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे रोडवेज कर्मचारियों ने अब चक्का जाम की चेतावनी दी है। शुक्रवार को इस मामले में रोडवेज का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी दीपक सहारण से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में उनके स्टाफ को एक ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन में रोडवेज कर्मचारियों ने साफ कहा है कि अगर 11 फरवरी तक इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार ना किया गया तो फतेहाबाद डिपो में दो घंटे का सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा और इसके बाद भी अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो रोडवेज कर्मचारी आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे जिसमें अनिश्चितकालीन चक्का जाम पर भी विचार किया जा सकता है। एसपी से मिलने पहुंचे रोडवेज कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल में कर्मचारी नेता मनोज कुंडू, ईश्वर सहारण, शिव कुमार, साधुराम, शैलेंद्र कंहड़ी, अनिल खटक एवं राजेश सारवास आदि शामिल थे। इस मामले में अभी तक पुलिस ने दो सगे भाइयों को ही गिरफ्तार किया है जबकि 20 के करीब लोग फरार हैं।

गौरतलब है कि बीती 5 फरवरी को बाइक के साथ बस स्टैंड में खड़े तीन युवकों की रोडवेज परिचालक टेकचंद से बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस ने परिचालक के बयान के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया था। इसके बाद मंगलवार को जमानत मिलने के बाद तीनों आरोपियों गांव के ही करीब 20 अन्य युवकों के साथ मिलकर मंगलवार को गांव में पहुंची रोडवेेज की बस पर पथराव कर दिया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने जहां परिचालक टेकचंद के पैर में चाकू मारा, वहीं चालक बलवान की भी पिटाई की थी। इसके बाद इस मामले में मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायल परिचालक टेकचंद के बयान के आधार पर कुल 9 लोगों को नामजद करते हुए करीब 20 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार शाम को दो सगे भाईयों गुरप्रीत व प्रदीप को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed