{"_id":"5b5a18fc4f1c1b764d8b4f42","slug":"31532631292-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपर्टी डीलर व उसका बेटा भिड़े, छुड़वाने गया पुलिस कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोपर्टी डीलर व उसका बेटा भिड़े, छुड़वाने गया पुलिस कर्मचारी घायल
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूको
फतेहाबाद। माडल टाऊन में वीरवार को प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल व उसके बेटे में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना पाकर एक पुलिस कर्मचारी जब उसके घर पहुंचा तो झगड़े के दौरान उनके घर का टूटे शीशे से पुलिस कर्मचारी को चोट लग गई। उसके हाथ पर दो टांके आए हैं। पुलिस ने मित्तल के बेटे को हिरासत में लेकर उस पर हुड़दंगबाजी का केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माडल टाउन निवासी अशोक मितल ने बस स्टैंड चौकी में शिकायत दी थी कि उसका बेटा गौरव उसके साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत आने के बाद बस स्टैंड चौकी से पुलिस कर्मी राजेश टीम के साथ अशोक मितल के घर कार्रवाई करने के लिए गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बाप-बेटा दोबारा भिड़ गए और गेट का शीश टूट गया। बीच-बचाव करने के लिए आए पुलिस कर्मी के बाजू में कांच लग गया। पुलिस कर्मियों ने आरोपित बेटा को काबू कर लिया और उसके खिलाफ हुडदंगबाजी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि मामले में आरोपित गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।