{"_id":"5b5479444f1c1b58488b641b","slug":"31532262724-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र और रिश्ते की गरिमा को तार-तार कर दसवीं के विद्यार्थी को लेकर चंपत हुई पंजाबी की टीचर, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र और रिश्ते की गरिमा को तार-तार कर दसवीं के विद्यार्थी को लेकर चंपत हुई पंजाबी की टीचर, मामला दर्ज
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं के छात्र को लेकर फरार हुई पंजाबी की अध्यापिका
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । शहर के एक निजी स्कूल की अध्यापिका द्वारा उम्र और रिश्ते की गरिमा को तार-तार करते हुए अपने से आधी उम्र के लड़के को लेकर भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। निजी स्कूल में कार्यरत 30 वर्षीय पंजाबी अध्यापिका जिस युवक को लेकर फरार हुई है, वो उसी की कक्षा का छात्र था और महज 15-16 साल का है। नाबालिग छात्र के पिता ने इस संदर्भ में शहर पुलिस को शिकायत दी है जिसके आधार पर पुलिस ने अध्यापिका के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। उधर इस मामले में अध्यापिका के परिजन भी स्कूल पहुंच गए और उन्हें भी अध्यापिका के बारे में कुछ नहीं पता होने की बात कही जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में भाटिया नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका 15 साल का बेटा शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। अशोक ने बताया कि उसका बेटा अक्सर साइकिल पर स्कूल जाता था और कभी कभी पैदल निकल जाता था। शुक्रवार सुबह आठ बजे उसका बेटा पैदल स्कूल के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। दोपहर को उसके पास स्कूल के निदेशक का फोन आया कि आपका बेटा कहां है, उससे बात करवाओ। उसने कहा कि वह तो स्कूल ही आया हुआ है, इस पर निदेशक ने बताया कि आज उसका बेटा स्कूल नहीं आया। जब वह स्कूल गया तो स्कूल की पंजाबी की अध्यापिका के परिजन भी बैठे हुए थे। अशोक ने बताया कि अध्यापिका उसके बेटे को अपने साथ ले गई है। अध्यापिका सुबह स्कूल आई थी, लेकिन करीब 10 बजे बीमार होने का बहाना बनाकर वह स्कूल से चली गई थी और तब से वह भी गायब है। पुलिस ने केस दर्ज करके दोनों की तलाश आरंभ कर दी है।