फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शिवहंस मल्टीप्लैक्स सहित पांच प्रतिष्ठानों पर सार्वजनिक जगह पर कचरा फैलाने का आरोप, नप प्रशासन ने थमाए नोटिस, मांगा जवाब

शिवहंस मल्टीप्लैक्स सहित पांच प्रतिष्ठानों पर सार्वजनिक जगह पर कचरा फैलाने का आरोप, नप प्रशासन ने थमाए नोटिस, मांगा जवाब

Wed, 04 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शिवहंस मल्टीप्लैक्स सहित पांच प्रतिष्ठानों पर सार्वजनिक जगह पर कचरा फैलाने का आरोप, नप प्रशासन ने थमाए नोटिस, मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर का पहला मल्टीप्लेक्स शिवहंस गंदगी फैलाने को लेकर नगर परिषद के रडार पर आ गया है। माना जा रहा है कि नगर परिषद ने शिवहंस मल्टीप्लेक्स, रोडवेज जीएम सहित पांच प्रतिष्ठानों को अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने के मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अमन ढांडा की ओर से भेजे गए नोटिसों में सभी प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी गई है कि अगर तीन दिन में नोटिस का जवाब न भेजा गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। नगर परिषद के एमई सुंदर श्योराण ने इसकी पुष्टि की है।
अग्रवाल धर्मशाला, रामसेवा समिति धर्मशाला और अरोड़ा होटल को भी चेतावनी
3 जुलाई को नगर परिषद कार्यालय की ओर से शिवहंस मल्टीप्लैक्स और रोडवेज जीएम कार्यालय के अलावा शहर की प्रमुख अग्रवाल धर्मशाला, श्रीरामसेवा समिति धर्मशाला और अरोड़ा होटल को भी यही नोटिस भेजा गया है। दरअसल बस स्टैंड के सामने और शिवालय मार्किट के बाहर नेशनल हाइवे का डंपिंग प्वाइंट नगर परिषद की ओर से डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है। लेकिन इसके बावजूद ये भी सभी प्रतिष्ठान अपना-अपना कचरा इस डम्पिंग प्वाइंट पर फेंकने की बजाए बाहर सड़क पर फेंक देते थे। मसलन शिवहंस मल्टीप्लेक्स में जितना भी कचरा सारा दिन में एकत्रित होता था, उसके कर्मचारी उसे अगले दिन डम्पिंग प्वाइंट पर फैंकने की बजाए सड़क पर खुले में फेंक देते हैं। नगर परिषद अधिकारियों का तर्क है कि इन्हीं पांच संस्थानों को नोटिस इसलिए जारी किए गए हैं क्योंकि इन संस्थानों के यहां से भारी मात्रा में कूड़ा-कर्कट निकलता है। सामान्य दुकानदारों का कचरा इतना अधिक नहीं होता और इसे कचरा गाड़ी वाले कर्मचारी आराम से उठा लेते हैं।
विज्ञापन

गलियों से कचरा उठाएंगी टाटा एस
आमतौर पर कचरा उठाने के लिए सफाई कर्मचारी एक छोटी रेहड़ी लेकर आते थे और कचरा एकत्रित करके उसे डंपिंग प्वाइंट पर भेजते थे। डंपिंग प्वाइंट से एक ट्राली में भरकर सारा कचरा बीघड़ रोड स्थित डम्पिंग जोन में ले जाया जाता था। लेकिन अब इस सिस्टम में बदलाव होगा। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन ने मंगलवार से चार टाटा ऐस को सड़क पर सफाई के लिए उतार दिया है। ये टाटा ऐस प्रत्येक दो वार्ड में जाकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करेगी। इसके आने से डम्पिंग प्वाइंट पर गंदगी कम होगी। नगर परिषद प्रशासन ने कुल 13 टाटा ऐस खरीदी हैं जिसमें से चार को काम पर लगा दिया गया है। इसी माह के आखिर तक सभी टाटा ऐस को सड़कों पर उतारने की प्लानिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर के पांच प्रतिष्ठानों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने के लिए नोटिस देकर जवाब मांगा है। इनमें शिवहंस मल्टीप्लेक्स, रोडवेज जीएम कार्यालय, अग्रवाल धर्मशाला, अरोड़ा होटल और श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला शामिल हैं। इसके अलावा चार टाटा ऐस गाड़ियों को कचरा कलेक्शन के लिए सड़क पर उतार दिया गया है।
- सुंदर श्योराण, एमई, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed