{"_id":"5a5ba4b24f1c1b74268b46b4","slug":"31515955378-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाना में प्रकाश दिहाड़े के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाना में प्रकाश दिहाड़े के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने निकाला नगर कीर्तन
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव कमाना के गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब में 10वें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिहाड़े के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत रविवार को क्षेत्र की साध-संगत के सहयोग से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई गुरु के पांच प्यारों ने की। यह नगर कीर्तन गांव कमाना के गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ। नगर कीर्तन के दौरान अनेक रागी, ढाडी जत्थों के सदस्यों द्वारा गुरु की वाणी का प्रचार किया गया। नगर कीर्तन के दौरान गत्तका अखाड़ा पार्टी के सदस्यों द्वारा हैरतअंगेज करतब भी दिखाए गए। इस मौके पर संगत को संबोधित करते हुए बाबा कमाना वालों ने कहा कि साध-संगतों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए। समाज में फैली नशाखोरी व कन्या भु्रण हत्या जैसी बुराइयों से स्वयं दूर रहने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इन बुराइयों से दूर रहने के लिए जागरुक करें। जब तक समाज से बुराइयों का खात्मा नहीं हो जाता तब तक हम आगे नहीं बढ़ पाएंगे। गुरुद्वारा साहिब कमाना में आज श्री अखंड पाठ साहिब जी का प्रकाश किया गया। जिसका भोग 16 जनवरी को जाएगा।