{"_id":"59ea65e04f1c1b8e698b6ab8","slug":"31508533728-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिंगसरा के बाबा मनसागर धाम हजारों ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिंगसरा के बाबा मनसागर धाम हजारों ने नवाया शीश
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा मनसागर धाम में हजारों ने नवाया शीश
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/भट्टूकलां।
दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में फतेहाबाद के गांव ढिंगसरा में स्थित बाबा मनसागर धाम में भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा व पंजाब से सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मन्नतें मांगीं। धाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। वहीं अमावस्या के उपलक्ष्य में फतेहाबाद के रतिया रोड पर स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारा झाड़ साहब में भी मेला लगा जिसमें सिख समुदाय के 10 हजार श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
गांव ढिंगसरा में बाबा मनसागर धाम मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए इसके लिए मंदिर कमेटी की ओर से विशेष प्रबंध किए गये थे। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए भारी पुलिस फोर्स जमा थी। ट्रैफिक संचालन के लिए स्पेशल ट्रैफिक पुलिस लगाई गई थी। इस मेले में हरियाणा व पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने मनसागर धाम में मत्था टेका व मन्नतें मांगी। गांव ढिंगसरा के ग्रामीणों के अनुसार करीब 250 वर्ष पूर्व एक साधू मनसागर गिरी जी ने यहां पर अपनी कुटिया बनाई थी। उनके आशीर्वाद से यहां के राजा नाहर सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई और बाद में यहां पर भव्य मंदिर का निर्माण करवा दिया। साधू मनसागर जी लोगों के चरम रोगों का ईलाज भी करते थे। उनके समाधि लेने के बाद यहां पर हर साल होली व दीपावली पर भव्य मेले का आयोजन किया जाने लगा। इस दौरान गुरूद्वारे में अखण्ड़ पाठ का भोग डाला गया व अटूट लंगर चलाया गया। हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया व मन्नतें मांगी।
04 गांव ढिंगसरा में मनसागर धाम में लाईनों में लगकर दर्शन करते श्रद्धालु।
05 फतेहाबाद के ऐतिहासिक गुरूद्वारे झाड साहिब में मेले में सामान खरीदती युवतियां।