{"_id":"5939514b4f1c1b9c158b45b0","slug":"31496928587-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्पात मंत्रालय 20 प्रतिशत ज्यादा दाम पर खरीदेगा 15 साल पुरानी डीजल गाडिय़ां : बीरेन्द्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्पात मंत्रालय 20 प्रतिशत ज्यादा दाम पर खरीदेगा 15 साल पुरानी डीजल गाडिय़ां : बीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि 15 साल से पुरानी डीजल की गाड़ियों के बंद करने संबंधी बिल के लोकसभा में पारित हो जाने के बाद इस्पात मंत्रालय अपने स्तर पर पुरानी गाड़ियों को खरीदेगा। इतना ही नहीं मंत्रालय इन गाड़ियों को बाजार भाव से 20 प्रतिशत से ज्यादा राशि देकर खरीदेगा।
केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरवार को फतेहाबाद के भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में केंद्र सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों और नीतियों की समीक्षा करने फतेहाबाद पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गाड़ियां बंद होने पर 44 प्रतिशत स्क्रेप उत्तर भारत में प्राप्त होगा। इन गाड़ियों के स्क्रेप से प्राप्त होने वाला स्टील उच्च गुणवत्ता का होता है और इसकी उपलब्धता के पश्चात आयरन एंड ऑर की भी काफी सीमित जरूरत कारखानों को होगी।
इससे पूर्व इस्पात मंत्री बीरेन्द्र सिंह, चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल व जिला अध्यक्ष वेद फुलां ने स्थानीय अशोक नगर में समरसता कार्यक्रम के तहत भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव प्रेम बदवाल व अन्य क्षेत्र वासियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
नोटबंदी के कदम को बीरेंद्र सिंह ने देश के आर्थिक विकास में मजबूत कदम बताते हुए कहा कि 15 लाख करोड़ रुपये चलन में थे और उसमें से 67 प्रतिशत 1000-1000 के नोट लोगों ने घरों में रखे थे। इस हिसाब से 33 प्रतिशत करेंसी ही 1000 के नोट की चलन में थी और 60 प्रतिशत 500 के नोट की करेंसी लेनदेन में थी। किसी भी देश की आर्थिक स्थिति की मजबूती शत प्रतिशत नोटों के चलन से ही आ सकती है। उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण के बाद नोट बैंकों में जमा हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे खुद स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने के पक्ष में हैं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है कि हर फसल का समर्थन मूल्य निर्धारित हो। उसके लिए सरकार काम कर रही है। एसवाईएल से संबंधित एक सवाल के जवाब में चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि संवैधानिक और वैधानिक तौर पर एसवाईएल के मुद्दे को हल किया जा चुका है और उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार पहले नहर की खुदाई होगी और हरियाणा को उसके हक का पानी मिलेगा। स्टील पॉलिसी के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत का स्टील उत्पादन में चीन और जापान के बाद तीसरा स्थान है और आने वाले 2 या 3 महीनों में भारत जापान को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रपति के चुनाव में आम सहमति बनाए जाने का समर्थन किया और कहा कि राष्ट्रपति जैसे उच्च पद के लिए भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों से आम राय बनाने की कोशिश जरूरी करेगी।
सीएम न बनने की टीस भी दिखी शब्दों में, बोले, प्रदेश की राजनीति में आने को तैयार
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के शब्दों में सीएम न बनने को लेकर टीस साफ दिखाी। उनसे पूछा गया कि क्या वो प्रदेश की राजनीति में लौटने के इच्छुक हैं तो उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा कि वे तो हमेशा से प्रदेश की राजनीति में लौटने के इच्छुक हैं। किस पद पर आकर काम करना चाहेंगे, के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो सभी जानते हैं। इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, इस्पात मंत्री के ओएसडी उदयवीर पूनिया, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद फुलां, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, महामंत्री रिंकू मान, रमेश मेहता, नप फतेहाबाद चेयरमैन दर्शन नागपाल, डॉ. वीरेन्द्र सिवाच, प्रमोद बैनीवाल, सरदारी लाल शर्मा, डॉ. राम मेहता, कंवल चौधरी, गुलशन हंस, जगदीश शर्मा, किरण नारंग, प्रवीण जोड़ा, सतपाल बाजीगर, मुकेश मोहर, सुशील बिश्नोई सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
इस्पात मंत्रालय 20 प्रतिशत ज्यादा दाम पर खरीदेगा 15 साल पुरानी डीजल गाड़ियां : बीरेन्द्र सिंह
बोले बीरेंद्र सिंह, प्रदेश की राजनीति में आने के लिए हर समय तैयार
मोदी सरकार के मंत्री ने खुद को बताया स्वामीनाथ रिपोर्ट को लागू करवाने के पक्ष में
08एफटीबीपी22 : वरिष्ठ बीजेपी नेता डा. वीरेंद्र सिवाच के निवास पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह , वेद फुलां व सुनीता दुग्गल ।