फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   311 new corona cases found in the district

कोरोना प्रोटोकॉल से हुआ पांच संक्रमित मृतकों का दाह संस्कार, आंकड़ों में तीन दर्ज, 311 नए मामले मिले

Mon, 10 May 2021 10:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
311 new corona cases found in the district
लॉकडाउन के बावजूद जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई है। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमित 311 नए मरीज मिले है और पांच संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मौत का आंकड़ा तीन दर्ज किया है। सोमवार को फतेहाबाद नगर परिषद की टीम ने चार संक्रमितों का कोरोना प्रोटोकॉल से दाह संस्कार किया है लेकिन फतेहाबाद क्षेत्र की दो मौतों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। जिले में मई माह में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 10 दिन में 98 तक पहुंच गया है जबकि अप्रैल के 30 दिनों में 85 मौतें हुई थी।
विज्ञापन

जिले में ये मिले संक्रमित : स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद क्षेत्र में 71, टोहाना में 19, रतिया में 42, भट्टू में 77, बड़ोपल 28, भूना 54 तथा जाखल में 20 संक्रमित मिले है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट के मुताबिक गांव नूरकी अहली और हिजरावां खुर्द, फतेहाबाद के जवाहर चौक, भेाडिय़ा खेड़ा, भीमां बस्ती, पुलिस लाइन, खान मोहम्मद, अरोड़वंश धर्मशाला रोड, डीएसपी रोड, नहर कॉलोनी,लाजपत नगर, किरढ़ान, कीर्ति नगर, अशोक नगर, निवासी युवती कोरोना संक्रमित मिले है। एमसी कॉलोनी और सतीश कॉलोनी में 6 वर्षीय बच्ची, मॉडल टाउन में मां-बेटी, हुडा सेक्टर में तीन महिलाएं, गांव बड़ोपल, एमपी रोही में 19 महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

आपदा फंड से सीएमओ ने मांगे ऑक्सीमीटर : स्वास्थ्य विभाग के पास ऑक्सीमीटर की कमी हो गई है। होम आइसोलेट मरीजों की जांच के लिए ऑक्सीमीटर नहीं है। सिविल सर्जन डॉ.वीरेश भूषण ने उपायुक्त डॉ.नरहरि सिंह बांगड़ को आपदा फंड से ऑक्सीमीटर खरीदने के लिए पत्र लिखा है। जिले में इस समय 2943 संक्रमित होम आइसोलेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुआ जिले में टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 1 5
फ्रंटलाइन वर्कर्स 10 3
60 साल से ज्यादा 265 521
45 से 59 साल 589 434
18 से 44 साल 739 0
जिले में 12627 हुए कुल संक्रमित : जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12627 तक पहुंच गया है। जिले में अभी तक 169733 सैंपल लिए जा चुके हैं। सोमवार को जिले में 1157 सैंपल लिए गए है। इसमें से 811 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।

कोरोना संक्रमण को लेकर लोग लापरवाही न बरतें और जांच जरूर करवाएं। संक्रमित होने की रिपोर्ट मिलने के बाद घबराने की जरूरत नहीं है। 90 प्रतिशत मरीज घरों में रहकर ही ठीक हो रहे हैं। - डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed