फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   270 students of the district who took scholarship did not apply on the portal, last chance till 5, will not be closed

Fatehabad News: छात्रवृत्ति लेने वाले जिले के 270 विद्यार्थियों ने पोर्टल पर नहीं किया आवेदन, पांच तक आखिरी मौका, नहीं हो जाएगी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
270 students of the district who took scholarship did not apply on the portal, last chance till 5, will not be closed
फतेहाबाद में पीएश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद। एनएमएमएस (नेशनल मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप स्कीम) के तहत योजना में शामिल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने स्कॉलरशिप लेने के लिए एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करने का आखिरी मौका दिया है। विद्यार्थी 5 जनवरी तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, नहीं तो विभाग स्कॉलरशिप बंद कर देगा। जिले में 270 विद्यार्थियों ने 31 दिसंबर आखिरी अवधि तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया था। ऐसे में शिक्षा विभाग 5 जनवरी तक पोर्टल को एक बार फिर से आवेदन के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन

जिले में एनएमएमएस के तहत कक्षा नौंवी से बारहवीं के 771 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग चार साल तक एक हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति देता है। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक साल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। अगर विद्यार्थी आवेदन नहीं करता है तो विभाग छात्रवृत्ति बंद कर देता है। विभाग की शर्त ये है कि विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ रहा होना चाहिए।
विज्ञापन

एनएमएमएस के प्री रिजल्ट में 236 विद्यार्थी हुए हैं पास
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूल में पढ़ रहे आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों से आवेदन लेता है। योजना में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौंवी से लेकर बारहवीं तक हर साल 1000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। इस सत्र में ली गई परीक्षा के जारी हुए प्री रिजल्ट में 236 विद्यार्थी पास हुए हैं। हालांकि अभी तक फाइनल परिणाम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
एनएमएसएस के तहत जिन विद्यार्थियों का चयन हो चुका है उन्हें पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद ही छात्रवृत्ति जारी होती है। जिले के 270 विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है। इनके पास 5 जनवरी तक का मौका है।
- रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed