फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   27 villages still flooded, diseases likely to spread

27 गांवों में अभी भी भरा है पानी, बीमारियां फैलने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
27 villages still flooded, diseases likely to spread
फतेहाबाद के गांव धांगड़ में खेत में जमा पानी व खराब हुई बाजरे की फसल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भूना के अलावा बारिश के कारण 27 गांवों में हुए जलभराव की स्थिति कई गांवों में जस की तस पड़ी हुई है, गांवों में हल्का-हल्का पानी ही निकला है। सबसे अधिक परेशानी सेमग्रस्त क्षेत्र के गांवों में है, जहां न तो ढाणियों से पानी निकला है और न ही गांवों से। इसके अलावा अन्य गांवों के खेतों में भी पानी की निकासी नहीं हो पाई है। जिले में पांच दिन हुई बारिश के कारण धान का 90 फीसदी व कपास का 98 फीसदी रकबा प्रभावित हुआ है। वहीं पशुओं में बीमारियों का भय भी पशुपालकों को सता रहा है। हालांकि पशुपालन विभाग इसके लिए पहले से तैयार है।
विज्ञापन

बता दें कि फतेहाबाद में पांच दिन तक हुई बारिश के कारण 27 गांव जलभराव के कारण सबसे अधिक प्रभावित हैं। इनमें फतेहाबाद खंड के गांव बड़ोपल, चिंदड़, चनकोठी व खुंभर, रतिया के गांव जांडवाला सोतर, हड़ोली, मढ़ व भरपूर, भूना के गांव दहमन, डूल्ट, गोरखपुर, नहला, मोचीवाली, जांडलीखुर्द, बैजलपुर, नाढ़ोड़ी, दिगोह, जांडलीकलां, चंद्रावल तथा कुलां के गांव दिवाना, गुल्लरवाल, धारसूलकलां, लहरियां, कानीखेड़ी, रहनखेड़ी, भोडी, रसूलपुर में एक से तीन फुट तक पानी भर गया था।
विज्ञापन

सेमग्रस्त इलाकों में हालात खराब
जिले के गांव बड़ोपल, चिंदड़, खाराखेड़ी, ठुईयां, रामसरा, ढाबीखुर्द, ढाबीकलां सेम ग्रस्त क्षेत्र माना जाता है। यहां पर हालात अभी भी खराब हैं और पानी ना तो खेतों से निकल पाया है और ना ही ढाणियों से। किसानों की फसल तो खराब हो ही चुकी है और अब उनको पशुओं में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। गांव धांगड़ की ढाणियों की दीवारों में जलभराव के कारण दरारें पड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान का एक लाख 18 हजार 90 हेक्टेयर रकबा हुआ प्रभावित
जिले में इस बार एक लाख 31 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई की गई थी। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पांच दिन हुई बारिश के कारण एक लाख 18 हजार 90 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल प्रभावित हुई है। वहीं 59 हजार हेक्टयर में से नरमे का 57 हजार 800 हेक्टेयर रकबा प्रभावित हुआ है। धान के 1800 एकड़ रकबे व नरमे के 25400 एकड़ को 75 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है।
कोट
गांवों में 86 पंपसेटों के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही है। प्रतिदिन 258 क्यूसेक पानी नहरों व खाली जगहों पर निकाला जा रहा है। उम्मीद है कि 10 अक्तूबर तक जिले के जलभराव प्रभावित गांवों से पानी निकाल दिया जाएगा।

-ओपी बिश्नोई, अधीक्षक अभियंता, सिंचाई विभाग, फतेहाबाद
कोट
लगातार जलभराव के कारण पशुओं को बीमारियां हो सकती हैं। हमने हाल ही में छह गोशालाओं में स्प्रे का छिड़काव करवाया है। गांवों में जहां पानी अधिक है, वहां पशुपालन विभाग की टीमें काम कर रही हैं और पशुओं की जांच कर रही है। जलभराव के कारण पशुओं के खुर गलने व मच्छर जनित बीमारियां हो जाती हैं, जिसके लिए विभाग तैयार है और विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में दवाओं का स्टॉक है।
-डॉ. सुखविंद्र, उपनिदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed