फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2682 students will appear for NMMSS exam at 9 centers in the district headquarters.

Fatehabad News: जिला मुख्यालय के 9 केंद्रों पर 2682 विद्यार्थी देंगे एनएमएमएसएस की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
2682 students will appear for NMMSS exam at 9 centers in the district headquarters.
फतेहाबाद में एनएमएमएसएस परीक्षा को लेकर बनाया गया केंद्र
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसएस) 19 नवंबर को आयोजित हो रही है। जिला मुख्यालय के 9 केंद्रों पर 2682 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए है। परीक्षा को लेकर बोर्ड द्वारा आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को चार साल तक प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ रहे आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों से आवेदन लिए जाते है। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की ये परीक्षा ली जाती है। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी को सरकार की तरफ से हर माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रदेश से मेरिट आधार पर तीन हजार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। छात्रवृत्ति विद्यार्थी को चार साल तक मिलेगी। यानि बारहवीं कक्षा तक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति दी जाएगी। लेकिन शर्त यह है कि विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक एक 312
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक दो 186
बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल 312
सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल ब्लॉक एक 312
श्री राम सेवा समिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल 312
ओम निवास हाई स्कूल 312
राजकीय हाई स्कूल भोड़िया खेड़ा 312
सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल बी दो 312
आर्यभट्ट हाई स्कूल 312
कुल 2682

-------------------------------------------------
एनएमएमएसएस के तहत परीक्षा 19 नवंबर को होगी। परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी हो गए है। जिला मुख्यालय के 9 केंद्रों पर ये परीक्षा होगी।
-रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी एनएमएमएसएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed