फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25 year old girl found corona infected

25 साल की युवती मिली कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
25 year old girl found corona infected
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को भट्टू क्षेत्र निवासी 25 साल की युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवती ने एक दिन पहले ही सैंपल दिया था, सैंपल को जांच के लिए बड़ोपल की आरटीपीसीआर लैब में भेजा गया था, यहां जांच के दौरान युवती का सैंपल पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भट्टू क्षेत्र की टीम ने ट्रेसिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवती द्वारा सैंपल देने के दौरान जो नंबर दिया था, अधिकारी उस पर संपर्क कर रहे है। जिससे पता लगा है कि युवती वीरवार को सैंपल देने के बाद दिल्ली चली गई। दिल्ली में युवती कोचिंग सेंटर पर पढ़ रही है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग अधिकारी चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग अब कोचिंग सेंटर का पता लगाकर वहां पर सूचना देगा। जिले में कोरोना का लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण का नया केस मिला है। वीरवार को रतिया क्षेत्र निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला था। युवक पिछले दिनों कनाडा से आया था और ओमिक्रॉन जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव की तैयारियों को लेकर हुई अस्पताल में हुई मॉक ड्रिल
कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर मॉकड्रिल की गई। इसमें ये जांचा गया कि अधिकारी और कर्मचारी कितने तैयार है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय डॉक्टर, कर्मचारी, होम आईसोलेट टीम मौजूद रही। ये मॉक ड्रिल रतिया नागरिक अस्पताल में करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के 739 सैंपल लिए गए
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 739 सैंपल लिए है। इसमें 668 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए गए है। लैब से अभी फिलहाल 1266 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। फिलहाल जिले में दो एक्टिव केस है। इसमें एक संक्रमित अस्पताल में दाखिल है।

कोट
जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया केस मिला है। भट्टू क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव है। भट्टू सामुदायिक अस्पताल की टीम ट्रेसिंग कर रही है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed