फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25 school teachers salary freeze, canceled vacations

25 स्कूल के शिक्षकों के वेतन पर रोक, छुट्टियां भी रद्द

Fri, 29 May 2015 12:54 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 29 May 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जब रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं हुई तो बीईओ ने वीरवार को 25 स्कूलों के शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश दे दिए। ऐसा ही मामला फतेहाबाद में भी देखने को मिला। बीईओ ने आदेश दिए थे कि टॉयलेट निर्माण का काम 30 मई तक पूरा हो जाना चाहिए अन्यथा उन्हें जून की छुट्टियां नहीं मिलेगी।

रतिया के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने पत्र जारी किया है कि निदेशालय के प्रधान सचिव द्वारा जारी आदेशानुसार स्कूलों में विद्यार्थियों का दाखिला फार्म एमआईएस रिपोर्ट 15 मई 2015 तक ऑनलाइन हा जानी चाहिए थी।
विज्ञापन


कई स्कूलों ने रिपोर्ट अभी तक ऑनलाइन नहीं की। यह गंभीर मामला है इसलिए खंड के 25 स्कूलाें का मई माह का वेतन रोक लिया जाए। कोषाधिकारी तथा सहायक कोषाधिकारी वेतन बिल बिना अनुमति के न निकालें। पत्र में 25 स्कूलों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह फतेहाबाद के बीईओ कुलदीप सिहाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिन स्कूलों का एमआईएस डाटा 100 फीसदी ऑनलाइन फीड नहीं हुआ तथा जिन स्कूलों में अब तक टायलेट नहीं बने, उन स्कूलों के शिक्षकों को जून महीने की छुट्टियां नहीं दी जाएगी।


जब इस बारे में रतिया बीईओ रमेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 25 स्कूलों ने अभी तक एक भी डाटा ऑनलाइन नहंी किया है जबकि 15 मई तक हो जाना चाहिए था। स्कूल के अध्यापक उन्हें बता दें, कब तक डाटा ऑनलाइन कर देंगे, वेतन जारी करवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed