फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25 bags of paddy stolen from BJP leader's warehouse, stolen, fatehabad

भाजपा नेता के गोदाम से 25 बोरी धान चोरी

Sat, 14 Dec 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
25 bags of paddy stolen from BJP leader's warehouse, stolen, fatehabad
मोटरसाइकिल पर धान की बोरी ले जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर। - फोटो : Fatehabad
भूना। शनिवार की अलसुबह करीब पौने दो बजे अज्ञात दो युवकों ने एक गोदाम से मोटरसाइकिल पर लादकर 25 बोरियां धान की चोरी कर ली है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। किसान एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदलाल कंबोज ने मामले की शिकायत पुलिस में देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की अल सुबह करीब पौने दो बजे अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने भूमिया बिक्रस कंपनी खैरी रोड भूना में स्थित गोदाम से एक के बाद एक 25 बोरियां मोटरसाइकिल पर लादकर चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण धान की 144 बोरियां गोदाम में रखी हुई थी। लेकिन अज्ञात चोरों ने लगातार 45 मिनट में 25 बोरियां मोटरसाइकिल पर लादकर चोरी करके ले जाने में सफल हुए। हालांकि इस दौरान पुलिस गश्त भी कर रही थी। घटना के समय पुलिस की जिप्सी दो बार उपरोक्त गोदाम के आसपास गश्त पर भी आई थी मगर चोर फिर भी चोरी की वारदात को देने में सफल हो गए।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद लाल कंबोज के गोदाम से कुछ दूरी पर महेंद्र कंबोज की दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसमें चोरी की वारदात कैद हुई है। मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात चोरों ने शनिवार की अलसुबह पहला चक्कर एक बजकर 51 मिनट पर लगाया। दूसरा चक्कर 2 बजकर एक मिनट, तीसरा चक्कर 2 बजकर 23 मिनट, चौथा चक्कर 2 बजकर 38 मिनट पर तथा पांचवां चक्कर 2 बजकर 38 मिनट 22 सेकंड पर घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस की जिप्सी 1 बजकर 51 मिनट पर तथा 2 बजकर 40 मिनट पर गश्त के दौरान आई थी। जो पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में देखी गई है। नंदलाल कंबोज ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस में लिखित शिकायत दे दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed